Move to Jagran APP

जालंधर में नए साल के पहले ही दिन आई दर्दनाक खबर, संविधान चौक फ्लाईओवर से लड़की ने लगाई छलांग

जालंधर के बीएमसी चौक फ्लाईओवर से एक युवकी ने शुक्रवार को छलांग लगा दी। युवती को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। युवती के इस कदम के पीछे क्या कारण थे इसका पता नहीं चल सका है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jan 2021 07:23 AM (IST)
जालंधर से बीएमसी चौक से एक युवती शुक्रवार को कूद गई।

जालंधर, जेएनएन। छेड़छाड़ से परेशान लड़की ने शुक्रवार शाम सात बजे के करीब संविधान चौक (बीएमसी चौक) स्थित फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। वहां से निकल रहे लोगों ने जब लड़की को 25 फुट ऊपर से कूदते देखा तो उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही थाना बारादरी के प्रभारी रविंदर कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मौके पर पुलिस को लड़की ने बताया कि वह प्रीत नगर, सोढल में रहती है और किसी समाचार पत्र में काम करती है। उसने बताया कि बीते कुछ दिनों से उसे कुछ अज्ञात लड़के परेशान कर रहे थे। शुक्रवार को भी वह दफ्तर से निकली तो उक्त लड़के उसके पीछे लग गए और छेड़खानी करने लगे। इसी बात से परेशान होकर उसने फ्लाईओवर पर जाकर खुदकुशी की नीयत से छलांग लगा दी। उसने बताया कि छेड़छाड़ के बारे में उसने अपने परिजनों को नहीं बताया था, क्योंकि उसके पापा कपड़े का काम करते हैं और मां हाउस वाइफ है। वह परिजनों को परेशान नहीं करना चाहती थी। उसने घटना के बारे में पुलिस को भी शिकायत नहीं दी थी, क्योंकि वह लड़कों से डर गई थी।

loksabha election banner

यह भी पढ़ेंः Army Recruitment: युवा हो जाएं तैयार! जालंधर कैंट में 4 से 31 जनवरी तक सेना में भर्ती रैली

पहले रेलिंग में फंसा पांव, कुछ पल बाद नीचे गिरी
युवती जब फ्लाईओवर से कूदी तो कुछ देर के लिए हवा में ही लटक गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कूदने के बाद लड़की का पांव रेङ्क्षलग में फंस गया था, लेकिन कुछ पल बाद ही उसका पांव वहां से निकला और वह नीचे आ गिरी। यह दृश्य वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने भी देखा था। देर रात लड़की को निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। लड़की ने परिजनों ने इस संबंध में बात करने से इन्कार कर दिया।

पुलिस करेगी सीसीटीवी कैमरों की जांच
थाना बारादरी के प्रभारी रङ्क्षवदर कुमार ने बताया कि लड़की बार-बार यही कह रही थी कि कुछ लड़के उसे तंग करते हैं। इसके अलावा कुछ नहीं कह पा रही थी। वहीं उसके परिजनों ने भी बयान देने से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि संविधान चौक पर कुछ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सुबह सारे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाई जाएगी।

लड़की के साथ था कोई संदिग्ध!
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षर्शियों ने बताया कि जिस समय लड़की ने छलांग लगाई, उस समय कोई उसके पास खड़ा था। हालांकि उस लड़के की शक्ल किसी ने भी नहीं देखी और न ही किसी को उसके बारे में कोई जानकारी है। पुलिस जांच कर रही है कि वहां पर खड़ा युवक उसके साथ था या फिर वहां से निकल रहा कोई युवक था। वहीं प्रत्यक्षदर्शी सुखबीर ङ्क्षसह ने बताया कि वह अपने भाई के साथ फ्लाईओवर के पास से निकल रहा था। इस दौरान अचानक ही लड़की उनके सामने आकर गिरी। उसने लोगों और पुलिस की सहायता से उसे उठाया और गाड़ी में डालकर अस्पताल में ले गए। सुखबीर ने बताया कि उसके भाई ने पुलिस वालों के साथ पुल पर जाकर देखा कि लड़की वहां कैसे पहुंची तो वहां पर कोई नजर नहीं आया। वहां लड़की का बैग पड़ा था, जिसमें कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। बाद में उसके मोबाइल पर लड़की की मां का फोन आया, तब उनको सारी बात बताई गई और लड़की की पहचान हो पाई।

शहर के तीन फ्लाईओवरों पर नहीं लगी है ग्रिल
शहर के संविधान चौक, मकसूूदां चौक व खालसा कालेज के फ्लाईओवर व आरओबी पर इसका निर्माण करने वाली कंपनियों ने ग्रिल नहीं लगाई हुई है। अगर ग्रिल लगाई गई होती तो इस घटना से बचाव हो सकता था। नियमानुसार फ्लाईओवर के ऊपर ग्रिल लगाई जानी चाहिए, जिससे कि कोई आत्महत्या न कर सके।

यह भी पढ़ेंः धुंध, उखड़ी सड़क और लावारिस पशु ले रहे जिंदगी, जालंधर में हाईवे से होकर संभलकर निकलें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.