यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जालंधर के माडल टाउन में कोठी में लगी भयंकर आग, दमकल विभाग ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
माडल टाउन इलाके में शुक्रवार दोपहर को एक कोठी में भयंकर आग लगने की सूचना है। बताया जा रहा कि ...और पढ़ें

जालंधर, जागरण संवाददाता। शहर के माडल टाउन इलाके में एक कोठी में भयंकर आग लग गई है। आग कोठी की दूसरी मंजिल में लगी है, जिसका धुआं दूर तक नजर आया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग को दो गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोठी में आग दोपहर करीब ढाई बजे लगी। उस समय कोठी के मालिक सैर करने के लिए बाहर गए हुए थे। मालिकों ने बताया कि कोठी में आग लगने से 10 मिनट पहले ही वे घर से बाहर निकले थे। उन्होंने आशंका जताई की दूसरी मंजिल पर लगे फ्रिज में शार्ट सर्किट होने से यह आग लगी है। जो धीरे-धीरे कोठी के सभी कमरों में फैल गई। आगजनी की इस घटना में करीब तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घर में उस समय कोई मौजूद नहीं था।
माडल टाउन मोबाइल शापकीपर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव दुग्गल ने बताया की उन्होंने दूर से आग की लपटे व धुआं उठता देखा और तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
