Move to Jagran APP

श्री गुरु रविदास के प्रकाशपर्व से पहले कूड़ा लिफ्टिंग रुकी, जालंधर में ड्राई हुआ निगम का पेट्रोल पंप

शम्मी लूथरा ने कहा कि महीने में कम से कम 10 दिन नगर निगम का पेट्रोल पंप ड्राई हो जाता है और कूड़ा लिफ्टिंग प्रभावित होती है। इसकी जानकारी बार-बार अधिकारी को दे रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 10:43 AM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 10:43 AM (IST)
जालंधर में नगर निगम के पेट्रोल पंप पर डीजल खत्म हो गया है। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व से पहले शहर में कूड़े की लिफ्टिंग रुक गई है। नगर निगम का वर्कशॉप स्थित पेट्रोल पंप ड्राई हो गया है और कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के लिए डीजल नहीं मिल पा रहा है। वीरवार सुबह कूड़ा लिस्टिंग के लिए 10 से 15 गाड़ियां ही निकली थी कि डीजल खत्म हो गया। इसके बाद बाकी गाड़ियां अभी तक वर्कशॉप में खड़ी है। दो दिन बाद गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में विशाल शोभा यात्रा निकाली जानी है। शहर भर में प्रकाश पर्व की तैयारियां चल रही हैं और ऐसे में सड़कों पर कूड़े के डंप भरे पड़े हैं। इससे श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। 

loksabha election banner

ड्राइवर एंड टेक्निकल यूनियन के नेता शम्मी लूथरा ने कहा कि महीने में कम से कम 10 दिन नगर निगम का पेट्रोल पंप ड्राई हो जाता है और कूड़ा लिफ्टिंग प्रभावित होती है। इसकी जानकारी बार-बार अधिकारी को दे रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। बुधवार को भी अधिकारियों को बता दिया गया था कि डीजल कम है और कूड़ा लिफ्टिंग प्रभावित होगी। इसके बावजूद भी डीजल का इंतजाम नहीं किया गया और वीरवार को कूड़े की लिफ्टिंग रुक गई।

जालंधर में श्री गुरु रविदास जयंती को लेकर चारों तरफ तैयारियां चल रही हैं। इस बीच नगर निगम की गाड़ियां डीजल खत्म होने के कारण कूड़ा नहीं उठा पा रही हैं। इससे श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ रही है। 

यह कर्मचारियों को बदनाम करने की कोशिश

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम अधिकारी ऐसा जानबूझ कर कर रहे हैं ताकि मुलाजिम बदनाम हो जाएं। अगर ऐसा ही रहा तो मुलाजिम पक्के तौर पर काम बंद करने को विवश होंगे। शम्मी ने कहा कि धार्मिक आयोजन की तैयारी चल रही हैं लेकिन नगर निगम इसके प्रति गंभीर नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.