विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के गनर पर जानलेवा हमला; गाड़ी में तोड़फोड़, घर पर पथराव

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sun, 08 Aug 2021 01:50 PM (IST)

प्रेम कुमार पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के अंगरक्षक है। गत रात प्रेम जैसे ही मॉडल हाउस सटे अपने ...और पढ़ें

जालंधर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहिंदर सिंह केपी के अंगरक्षक पर हमला हुआ है। वीडियो ग्रैब
जालंधर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहिंदर सिंह केपी के अंगरक्षक पर हमला हुआ है। वीडियो ग्रैब

जासं, जालंधर। जालंधर के कोर्ट मोहल्ले में शनिवार रात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बॉडीगार्ड प्रेम कुमार पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने सुरक्षाकर्मी पर धारदार हथियारों से हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उन्होंने सुरक्षाकर्मी के घर पर पत्थरबाजी भी की। सिर में गंभीर चोटों से बुरी तरह घायल प्रेम कुमार को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि प्रेम कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। उनका उपचार किया जा रहा है। 

घरवालों को दी जान से मारने की धमकी 

प्रेम कुमार पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के अंगरक्षक है। गत रात प्रेम जैसे ही मॉडल हाउस सटे अपने घर पहुंचे तो वहां पहले से ही घात लगाए बदमाशों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जब वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर गए तो बदमाशों ने उनके घर और गाड़ी पर पथराव भी किया। इसमें उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जाते-जाते बदमाशों ने प्रेम कुमार के घर वालों को भी जान से मारने की धमकी दी।

हमले की सूचना देने पर भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस

मामले को लेकर प्रेम कुमार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल उठाए हैं। प्रेम का कहना है कि घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन काफी देर तक कोई पुलिसकर्मी उनके घर नहीं पहुंचा। जब इस बाबत भार्गव कैंप के एसएचओ को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। मामले में कई घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक बदमाशों के खिलाफ कोई भी शिकायत नहीं दर्ज की गई है। दूसरी ओर हमलावर कोर्ट मोहल्ले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हमले के बाद प्रेम कुमार ने अपने और अपने परिजनों की जान को खतरा बताया है।

यह भी पढ़ें - Tokyo Olympics: हरियाणा में महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिलेंगे 50-50 लाख, पंजाब में Gurjit Kaur को कुछ नहीं