Move to Jagran APP

एक साल में कैसे बनेगा Focal Point सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, उद्घाटन के 15 दिन बाद भी काम की रफ्तार सुस्त

जालंधर के फोकल प्वाइंट में उद्घाटन के पंद्रह दिन बाद भी एसटीपी की साइट पर पेड़-पौधों की छंटाई की जा रही है। यह प्लांट एक वर्ष के भीतर बनकर तैयार होना है। इसे एक एकड़ जमीन में तैयार किया जा रहा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 02:58 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 02:58 PM (IST)
जालंधर के फोकल प्वाइंट में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए फिलहाल जमीन साफ की जा रही है। (जागरण)

जालंधर [कमल किशोर]। फोकल प्वाइंट में बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का काम शुरु हो चुका है पर रफ्तार सुस्त है। उद्घाटन के पंद्रह दिन बाद भी साइट पर पेड़-पौधों की छंटाई ही की जा रही है। यह प्लांट एक वर्ष के भीतर बनकर तैयार होना है। इसे एक एकड़ जमीन में तैयार किया जा रहा है। फिलहाल, प्लांट के लिए जमीन की सफाई की जा रही है। इस पर 18.50 करोड़ का खर्च आएगा।

loksabha election banner

बता दें कि कई वर्षों से इंडस्ट्री सीवरेज की समस्या से जूझ रही थी। इंडस्ट्री ने एसटीपी शुरु करवाने के लिए विधायक के समक्ष मांग रखी थी। अभी इंडस्ट्री का प्रदूषित पानी ड्रेन में पड़ कर सतलुज नदी को प्रदूषित कर रहा है। प्लांट बनने के बाद इंडस्ट्री का प्रदूषित पानी यहां ट्रीट होगा। पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कारपोरेशन की ओर से प्लांट का निर्माण करवाया जा रहा है।

फोकल प्वाइंट में इंडस्ट्री पर एक नजर

इंडस्ट्री            कुल            कारोबार
हैंडटूल्स           150         400 करोड़
पाइप फिटंग      60          370 करोड़
वाल्व एंड काक्स 35         260 करोड़
गार्डनर टूल्स      26         125 करोड़
रबड़                30          80 करोड़
इंडक्शन फर्नेस  100        200 करोड़
आटो पार्ट्स       120        600 करोड़

नार्दर्न चैंबर आफ स्माल एंड मीडियम इंडस्ट्री के प्रधान शरद अग्रवाल ने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य शुरु होने से इंडस्ट्री का प्रदूषित पानी ट्रीट जल्द होगा। पानी को इंडस्ट्री दोबारा प्रयोग में ला सकेगी। अब सरकार से नए फोकल प्वाइंट के निर्माण की बात की जाएगी।

जालंधर फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर सिंह सग्गू ने कहा कि सीवरेज प्लांट की मांग कई वर्षों उठ रही थी। एसटीपी बनने से फोकल प्वाइंट, गदईपुर, फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन में लगी इंडस्ट्री को फायदा होगा। फिलहाल अभी दो दिन काम शुरू होने में लग जाएंगे। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.