जालंधर के शाहकोट में घर के बाहर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस टीम
जालंधर के शाहकोट स्थित बाऊपुर खुर्द गांव में हथियारबंद हमलावरों ने एक व्यक्ति के घर के बाहर फायरिंग की। लोहड़ी ...और पढ़ें
-1768559618288_m.webp)
जालंधर के शाहकोट में घर के बाहर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी (File Photo)
HighLights
शाहकोट के बाऊपुर खुर्द में घर के बाहर फायरिंग।
लोहड़ी विवाद और पुलिस शिकायत के चलते हमला।
कोई जानी नुकसान नहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी।
संवाद सहयोगी, जालंधर। शाहकोट के गांव बाऊपुर खुर्द में कुछ हथियारबंद हमलावरों ने घर के बाहर व्यक्ति पर फायरिंग कर दी गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, जिसकी शिकायत गांव बाऊपुर खुर्द के रहने वाले बलजीत सिंह पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
पीड़ित बलजीत सिंह ने बताया कि लोहड़ी के दिन गांव में कुछ शरारती युवक लोहड़ी मांग रहे थे। इस दौरान उनका बेटा किसी काम से घर लौट रहा था तो उक्त युवकों ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। बेटे ने घर आकर मुझे बताया तो मैंने पुलिस में शिकायत करने को कहा। पूरा मामला गांव के लोगों के ध्यान में भी लाया। इसी बात की मन में रंजिश रख उक्त शरारती युवक अगले दिन घर के बाहर आए और गालियां देनी शुरू कर दीं।
उसका बेटा पुलिस में शिकायत करने जा रहा था कि रामपुर गांव के पास कुछ गाड़ियों में नौजवान खड़े थे, जो उसके बेटे के पीछा लग गए। बेटा अपना बचाव करने के लिए वापस घर में घुस रहा था तो हमलावरों ने सात फायर कर दिए। उन्होंने भागकर जान बचाई। हमले के दौरान आरोपी कार, बाइक और अन्य सामान तोड़फोड़ कर फरार हो गए, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जांच में जुट गई।