Move to Jagran APP

ये हैं जालंधर के पर्यावरण प्रेमी... प्लास्टिक वेस्ट से बनाए Bird Feeder, पार्कों में लगा कर रहे प्रकृति की संभाल

जालंधर के लोग अब प्रकृति के संरक्षण को लेकर जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने शहर को प्लास्टिक और प्रदूषण मुक्त करने का काम मिशन मोड में शुरू कर दिया। आजकल वे पार्कों में प्लास्टिक वेस्ट से बने पक्षियों के घर लगा रहे हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 01:59 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 01:59 PM (IST)
एनजीओ अल्फा महेंद्रू फाउंडेशन ने शहर के पार्कों में अलग -अलग डिजाइन के बर्ड फीडर लगाए हैं। (जागरण)

जालंधर [प्रियंका सिंह]। पशु-पक्षी कुदरत की अनमोल धरोहर हैं। इनके बिना इंसान का जीवन भी अधूरा है। खुशी की बात यह है कि जालंधर के लोग अब प्रकृति के संरक्षण को लेकर जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने शहर को प्लास्टिक और प्रदूषण मुक्त करने का काम मिशन मोड में शुरू कर दिया। इसमें सबसे आगे रहने वालों में एनजीओ अल्फा महेंद्रु फाउंडेशन के सदस्य हैं। उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट से बर्ड फीडर बनाकर पार्कों में लगाने का काम शुरू किया है। इससे पंछियों को दाना खाने के लिए अच्छी जगह मिलेगी और पर्यवारण संरक्षण का मकसद भी पूरा होगा। 

loksabha election banner

खास बात यह है कि संस्था के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे जुड़े हैं। वे अपने घर में प्लास्टिक का सासान रिसाइकिल करके पक्षियों के लिए फीडर बनाते हैं। इसके बाद इन्हें पार्कों में लगा दिया जाता है।

अल्फा महेंद्रू फाउंडेसन के अध्यक्ष रमेश महेंद्रू ने कहा कि संस्था अब तक 500 से भी अधिक बर्ड फीडर बनवाकर पार्कों में लगवा चुकी है। समय-समय पर विभिन्न आयोजन करके लोगों को भी इस काम के लिए जागरूक किया जाात है। उन्होंने बताया कि उनके साथ बड़ी संख्या में बच्चे व महिलाएं जुड़ी हुई हैं। वे अपने घर में प्लास्टिक का सामान रिसाइकल करके बर्ड फीडर बनाकर उनके पास लोते हैं।

अल्फा महेंद्रू फाउंडेशन ने प्लास्ट वेस्ट से बने बर्ड फीडर शहर के पार्कों में लगाए हैं।

मुट्ठी भर दाना पक्षियों के लिए

संस्था ने वार्ड नंबर 17 सूर्या एनक्लेव के सूर्य किरण पार्क में पक्षियों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर 'मुट्ठी भर दाना पक्षियों के लिए' कार्यक्रम करवाया। अल्फा महेंद्रू फाउंडेशन के महासचिव जसविंदर सिंह धीरज ने बताया कि इसमें रसोई व घर से निकले गीले कूड़े से खाद बनाना और वेस्ट प्लास्टिक मटीरियल को रिसाइकल करके बर्ड हाउस बनाए जाते हैं। कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया और नगर निगम की संयुक्त कमिश्नर शाला मल्होत्रा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। 

जालंधर के एक पार्क एनजीओ की ओर से लगाया गया बर्ड फीडर।

संस्था के चेयरमैन राजेश दीक्षित ने बताया कि उनकी संस्था पुराने समान को साइकिल करके पक्षियों के लिए बर्ड फीडर बनवाकर शहर के पार्कों में लगवा रही है। इससे कई फायदे हैं। लोगों को कूड़े से निजात मिलती है। वहीं, पक्षियों को दाना उपलब्ध हो जाता है। संयुक्त कमिश्नर शाला मल्होत्रा ने कहा कि शहर के विभिन्न पार्कों में वर्ल्ड फीडर लगवाना पक्षियों और पर्यावरण को बचाने का एक शानदार प्रयास है।

इस मौके पार्षद शैली खन्ना, विवेक खन्ना, राजेश विज,रमेश महेंद्रु, जसविंद्र सिंह धीरज, राजेश सम्मी, डा. विनीत शर्मा, ललित मैहता,मनमोहन सिंह, नूपुर महेंद्रु,राकेश शांतिदूत व अन्य उपस्थित थे

फोटो कैप्शन - शहर के विभिन्न पार्कों में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.