विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Coronavirus News : DSP वरिंदरपाल ने तोड़ा दम, कोरोना के कारण पहली बार जालंधर के पुलिस अफसर की मौत

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Sun, 14 Mar 2021 09:55 AM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 06:21 PM (IST)

Coronavirus News जालंधर में तैनात डीएसपी वरिंदरपाल सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। डीएसपी वरिंदर पाल सिंह बीते दिनों ...और पढ़ें

डीएसपी वरिंदरपाल सिंह की फाइल फोटो ।
डीएसपी वरिंदरपाल सिंह की फाइल फोटो ।

जालंधर, जेएनएन। Coronavirus News : पंजाब पुलिस के डीएसपी वरिंदरपाल सिंह का आज सुबह निधन हो गया। डीएसपी वरिंदर पाल सिंह बीते दिनों कोरोना वायरस थे जिसके बाद उन्हें लुधियाना के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

डीएसपी वरिंदरपाल सिंह का अंतिम संस्कार संगीत सराभा नगर स्टेशन लुधियाना कि शमशान भूमि में आज दोपहर 12:00 से 12:30 के बीच में किया जाएगा। डीएसपी वरिंदर पाल सिंह के निधन के बाद से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है। वरिंदर पाल सिंह जालंधर के शाहकोट में डीएसपी के पद पर तैनात थे। जहां बीते दिनों वह कोरोना के चपेट में आ गए थे इसके बाद उन्हें इलाज के लिए लुधियाना के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार सुबह उनका इलाज के दौरान निधन हो गया।

यह भी पढ़ें-Firing in Amritsar : अमृतसर सिविल अस्पताल में चली गोली, इमरजेंसी मेडिकल आफिसर घायल

लोगों की लापरवाही ने बढ़ाया कोरोना का खतरा

जालंधर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना संक्रमितों का आंकड़ा औसतन 180 है और पांच से छह मौतें हो रही हैं। उसके बावजूद लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही। शनिवार को भी 193 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि छह लोगों (चार पुरुष व दो महिलाएं) की मौत हुई। इनमें 14 मरीज अन्य जिलों के भी शामिल हैं। सभी मरने वालों की उम्र 65 या उससे ज्यादा है। वे पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। इसी बीच राहत की खबर है कि 191 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। इस साल एक दिन में मरीजों के स्वस्थ होने का यह सर्वाधिक आंकड़ा है।

यह भी पढ़ें-Raid In Jalandhar: पंजाब के फिल्लौर में NIA की दबिश, कई इलाकों में चला सर्च अभियान; जानें पूरा मामला

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें