विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

 जालंधर में मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़! ड्रग्स टीम की बड़ी छापामारी, मेडिकल स्टोर से 3.80 लाख की दवाइयां सील

Published: Tue, 15 Sep 2026 08:55 AM (IST)

स्वास्थ्य विभाग के ड्रग्स विंग ने जालंधर की दिलकुशा मार्केट में गुप्ता मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा। बंद रेफ्रिजरेटर में मिली 3.80 लाख रुपये की महत्वपूर्ण दवाएं सील की गईं।

खराब तापमान में रखी हेपेटाइटिस वैक्सीन व एंटीबायोटिक्स जब्त।

खराब तापमान में रखी हेपेटाइटिस वैक्सीन व एंटीबायोटिक्स जब्त।

HighLights

  1. स्वास्थ्य विभाग ने जालंधर की गुप्ता मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा

  2. बंद रेफ्रिजरेटर में 3.80 लाख की दवाएं सील की गईं

  3. हेपेटाइटिस टीके और एंटीबायोटिक्स अनुचित तरीके से रखे गए थे

जागरण संवाददाता, जालंधर। सेहत विभाग के ड्रग्स विंग की टीम ने सोमवार को दिलकुशा मार्केट में गुप्ता मेडिकल एजेंसिज में छापामारी कर बंद रेफ्रीजिरेटर में पड़ी 3.80 लाख रूपये की महत्वपूर्ण दवाइयां सील की।

जोनल लाइसेंसिसंग अथारिटी सुधा दहल की अगुवाई में ड्रग सेफ्टी अफसर अनुपमा कालिया, परमिंदर सिंह तथा दिनेश कुमार की टीम ने दोपहर करीब तीन बजे छापामारी की।

इस दौरान प्रतिबंधित दवाइयों की गहन जांच पड़ताल की ओर से सेल परचेज का रिकार्ड खंगाला। ड्रग कंट्रोल अफसर अनुपमा कालिया ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान दुकान में दवाइयों को निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखने वाला रेफ्रीजिरेटर बंद पाया गया।

इसमें हैपेटाइटिस बी तथा सी की वेक्सीन के अलावा महत्वपूर्ण एंटीबायोटिक्स मिले। विभाग की टीम ने वहां मौजूद 18 प्रकार के टीके, गोलियां और ट्यूब्ज बरामद कर सील कर ली है, ताकि इनकी बिक्री न की जा सके।

मार्केट में इसकी कीमत 3.80 के करीब आंकी गई है। टीम पकड़ी गई दवाइयों को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी। इन हालात में दुकान में दवाइयों को स्टोर करना कानूनन जुर्म है।

डाक्टरों की माने तो दवाइयों को सुरक्षित रखने के लिए तापमान निर्धारित किया गया है। अगर दवाइयों को स्टोर करने के लिए उन्हें निर्धारित तापमान नही मिलता तो बेअसर होने के साथ साथ नुकसानदायक भी साबित हो सकती है।

इसके अलावा इन हालात में दवाइयों की बिक्री करना मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के अलावा उनके साथ विश्वासघात है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों की जमीन की डिमार्केशन करवाएगी पुलिस, शिमला में कस दिया शिकंजा