विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में दिनदहाड़े बड़ी लूट, वाटर सप्लाई विभाग के कर्मचारी के घर में घुसे लुटेरे, 5 मिनट में गहने लेकर फरार

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Wed, 14 Jul 2021 06:11 PM (IST)

शारदा अग्रवाल ने बताया कि बुधवार शाम करीब 400 बजे उनके घर का गेट खुला हुआ था और उनका बेटा ...और पढ़ें

घर में हुई लूट की घटना की जानकारी देते हुए अनिल अग्रवाल और शारदा अग्रवाल। जागरण
घर में हुई लूट की घटना की जानकारी देते हुए अनिल अग्रवाल और शारदा अग्रवाल। जागरण

जासं, जालंधर। महानगर में लूटेरे बेखौफ हैं। वह अब दिनदहाड़े घरों में घुसकर लूटपाट करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को थाना डिवीजन 7 के कुक्की ढाब चौक के पास स्कूटी सवार तीन लूटेरों ने बंदूक के बल पर एक घर में घुसकर लूटपाट की। वे 5 मिनट के अंदर ही घर से सोने के गहने लूटकर फरार हो गए। पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीम जांच में जुटी हुई है। इसके साथ ही आरोपितों का सुराग हासिल करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

घर की मालिकन शारदा अग्रवाल ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे उनके घर का गेट खुला हुआ था। बेटा घर के अंदर आराम कर रहा था। इस दौरान स्कूटी पर सवार होकर तीन युवक घर के अंदर आए और उनके बेटे के बारे में पूछने लगे जब उन्होंने अपने बेटे को बाहर बुलाया तो युवकों ने उसके सिर पर बंदूक रख दी और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान लुटेरों ने उनके बेटे के ऊपर दातरों से हमला भी किया। लुटेरे घर से सोने की चूड़ियां 1 जोड़ी बाली, अंगूठी के साथ-साथ अन्य गहने लेकर फरार हो गए हैं।

लूट की घटना के बाद मौके पर जांच करती हुई पुलिस।

एक संदिग्ध कुछ दिन पहले घर पर लेकर आया था मिठाई

घर के मालिक और वाटर सप्लाई विभाग में काम करने वाले अनिल अग्रवाल ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले युवकों में से एक युवक कुछ दिन पहले भी उनके घर पर मिठाई का डब्बा लेकर शादी का न्योता देने के बहाने आया था। उसने अवतार नगर में रहने वाले किसी व्यक्ति का नाम लिया था। अनिल ने अपने किसी रिश्तेदार के अवतार नगर में होने की बात से इनकार कर दिया था। तब वह उस व्यक्ति की मंशा का अंदाजा नहीं लग सका था। वह खुद उसे घर के गेट तक छोड़ कर आए थे। फिलहाल, पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसके साथ ही चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें - हिमाचल की इनोवा रुपनगर के पास भाखड़ा नहर में गिरी, चाक बहा... तलाश में जुटे गोताखोर