विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल की इनोवा रुपनगर के पास भाखड़ा नहर में गिरी, चालक बहा... तलाश में जुटे गोताखोर

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Wed, 14 Jul 2021 03:21 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jul 2021 03:54 PM (IST)

रुपनगर पुलिस के मुताबिक ये कार स्वारघाट (बिलासपुर हिप्र) के सुभाष चंद गर्ग की है। अभी पुलिस तफ्तीश कर रही ...और पढ़ें

पुलिस ने इनोवा को भाखड़ा नहर से बाहर निकाल लिया है। जागरण
पुलिस ने इनोवा को भाखड़ा नहर से बाहर निकाल लिया है। जागरण

जासं, रूपनगर। यहां न्यू मलिकपुर गांव के पास बुधवार सुबह भाखड़ा नहर में हिमाचल नंबर की इनोवा कार गिर गई। बताया जा रहा है कि कार में एक व्यक्ति सवार था जो कि बह गया है। पुलिस उनकी लोगों और गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक ये कार स्वारघाट (बिलासपुर, हिप्र) के सुभाष चंद गर्ग पुत्र गीता राम की है। पुलिस ने बताया कि सिल्वर रंग की इनोवा कार (एचपी24डी2800) सुबह के समय भाखड़ा नहर में गिरी। सूचना के बाद पंजाब पुलिस के गोताखोरों ने कार में सवार दो व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी।

बुधवार को भाखड़ा नहर से निकाली गई कार। इसमें सवार सुभाष गर्ग बह गए हैं।

पुलिस ने हाईड्रा मशीन के जरिये इनोवा कार को नहर से निकाल लिया गया है। हालांकि कार के शीशे खुले होने के कारण उसमें सवार चालक सुभाष गर्ग बह गए। फिलहाल उनकी तलाश जारी है।

चार घंटे लगे कार को ढूंढकर बाहर निकालने मेंः गोताखोर सुरेश

गोताखोर सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें पुलिस ने सुबह सूचना दी थी कि इनोवा कार नहर में गिरी है। इसके बाद वह भाखड़ा नहर के तेज बहाव में कार को ढूंढ़ने में जुट गए। इनोवा ढूंढ़ने में कुल चार घंटे लग गए। कार को उन्होंने लोगों और हाइड्रा मशीन की मदद से बाहर निकाला। हालांकि उसके अंदर कोई भी सवार व्यक्ति नहीं मिला। 

हाईवे पैट्रोलिंग को दी लोगों ने थी सूचना

घनौली-रुपनगर मार्ग पर भाखड़ा नहर के पुल से पहले इनोवा कार चालक ने अचानक कार बायीं तरफ मोड़ दी। इसके बाद पुल के पास ही कार नहर में जा समाई। वहां मौजूद लोगों ने सुबह सवा दस बजे हाइवे पैट्रोलिंग पुलिस को सूचना दी। उसके बाद मौके पर घनौली एवं रुपनगर सदर थाने से पुलिस गोताखोरों को लेकर पहुंच गई। फिलहाल, तलाश में अभियान जारी है। 

यह भी पढ़ें - Punjab: इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो डालने वाली पत्नी ने फ्रेंड से कर ली शादी, तलाक मांगा तो पति ने दो बच्चों समेत उठाया खौफनाक कदम

यह भी पढ़ें - फरीदकोट के डीसी ऑफिस में 400 तोतों की मौत का खुलेगा राज, NGT ने चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन को दिए जांच के निर्देश