यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab: इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो डालने वाली पत्नी ने फ्रेंड से कर ली शादी, तलाक मांगा तो पति ने दो बच्चों समेत उठाया खौफनाक कदम
अमनदीप कौर को इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियो बनाकर डालने का शौक था। दो साल पहले इंटरनेट मीडिया पर उसकी ...और पढ़ें

जासं, जालंधर। पत्नी इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियो डालती थी। थोड़ी प्रसिद्धि मिली तो कई ऑनलाइन दोस्त बन गए। इन्हीं में से एक युवक से नजदीकियां बढ़ी तो उसने उसके साथ दूसरी शादी कर ली। जब पति से तलाक मांगा तो वह तैयार नहीं हुआ। पत्नी ने धमकी देनी शुरू की तो उससे सहन नहीं हुआ। परेशान होकर उसने दोनों मासूम बेटा-बेटी के साथ जहर खा लिया। अस्पताल में बाप-बेटी की मौत हो गई है जबकि छह साल का बेटा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दिल दहला देने वाली ये घटना नूरमहल थाना क्षेत्र के गांव पंडोरी जगीर की है। पुलिस ने आरोपित पत्नी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हरदीप सिंह ने बताया कि करीब 8 साल पहले उसके भाई जसवीर सिंह की शादी अमनदीप कौर से हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे सहजप्रीत (6) और बेटी मनरूप (5) हुए। भाभी को इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियो बनाकर डालने का शौक था। दो साल पहले इंटरनेट मीडिया पर उसकी पहचान एक युवक से हुई। उनके बीच नजदीकियां बढ़ गई और बाद में अमनदीप ने उसके साथ दूसरी शादी रचा ली। इसके बाद अमनदीप उसके भाई जसप्रीत पर तलाक देने का दबाव बनाने लगे लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था। कई बार घरवालों ने भी अमनदीप को समझा-बुझाकर वापस लाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं लौटी। उलटा पति जसप्रीत को धमकियां देने लगी। इस कारण वह काफी परेशान रहता था।
खेत के कुएं पर जाकर खाया सल्फास
पिछले दिनों वह अपने दोनों बच्चों मनरूप और सहजप्रीत को खेत पर बने कुएं पर ले गया। वहां उसने पहले दोनों बच्चों को सल्फास खिलाई और फिर खुद खा ली। जानकारी होने पर घरवालों ने उन्हें नकोदर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार सुबह जसप्रीत और उसकी बेटी की मौत हो गई। बेटे की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। नूरमहल थाने के थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि जसवीर के पिता की शिकायत पर आरोपित अमनदीप कौर, उसकी मां और एक साथी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने अमनदीप, उसकी मां और एक साथी पर दर्ज किया केस
नूरमहल थाने के थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि जसवीर के पिता की शिकायत पर आरोपित अमनदीप कौर, उसकी मां और एक साथी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
