विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Covid Cases Update : जालंधर में कोरोना के मामले घटे, 300 के करीब नए पाजिटिव; आठ की गई जान

By Vinay KumarEdited By:
Published: Sat, 29 May 2021 05:12 PM (IST)

Jalandhar Covid Cases Update जालंधर में कोरोना के मामलों में कमी आई है। शनिवार को 300 से कम कोरोना के ...और पढ़ें

जालंधर में कोरोना के मामले में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
जालंधर में कोरोना के मामले में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को जिले में 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई व 290 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। शुक्रवार को कोरोना हेल्थ केयर व फ्रंट लाइन वर्करों पर भारी पड़ा। जिले में एक नवजात शिशु, सीपी आफिस के पांच मुलाजिमों, एक दर्जन पुलिस मुलाजिम व एक डाक्टर सहित 11 हेल्थ केयर वर्कर कोरोना की चपेट में आए। जिले में दस लोगों की कोरोना से मौत हुई थी व 497 की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। मरने वालों में तीन देहात व सात शहरी आबादी से संबंधित है। वहीं 621 मरीज कोरोना से जंग जीत कर घर लौटे थे। सेहत विभाग के नोडल अफसर डा. टीपी सिंह ने बताया कि जिले में लैबों से आई रिपोर्ट में 290 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। जिले में मरीजों की संख्या 59395 हो गई है।

माइक्रो कंटेनमेंट जोन

गली नंबर 2 गुरु रविदास नगर मकसूदां।

मकान नंबर 2बी -बी 75 लिंक कालोनी।

मकान नंबर 108-117 नजदीक स्वर्ण पार्क, गदईपुर

मकान नंबर 16-40 मधुबन कालोनी, बस्ती बावा खेल।

मकान नंबर 13-45 नजदीक दुर्गा मंदिर दियोल नगर।

जीवन सिंह डेरे, नजदीक जंगीपीर पतो कला शाहकोट।

मकान नंबर 17 डी से 20 डी पंजाब एवेन्यू।

मकान नंबर 254 -275 नंगल करार खां

जागो संघा, फिल्लौर

कंटेनमेंट जोन

मनजीत नगर बस्ती शेख।

पत्ती कमाल पुर, बड़ा पिंड।

सरकारी व निजी अस्पतालों बेडों की स्थिति

कैटेगरी--कुल बेड--भरे बेड--खाली बेड

लेवल --2 1431 477 984

लेवल --3 589 273 316

वेंटीलेटर-  187 56 131