विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Coronavirus Alert: दो पुलिसकर्मियों व दो डॉक्टरों समेत 57 नए केस मिले, फगवाड़ा में पॉजिटिव निकले 16 स्कूली बच्चे

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Mon, 01 Mar 2021 04:37 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 08:02 PM (IST)

ताजा मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 21754 तक पहुंच गई है। अच्छी बात यह ...और पढ़ें

सोमवार को जालंधर में कोरोना वायरस संक्रमण के 57 नए मामले रिपोर्ट किए गए।
सोमवार को जालंधर में कोरोना वायरस संक्रमण के 57 नए मामले रिपोर्ट किए गए।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में रविवार को सैकड़ा पार करने वाले कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों से सोमवार को कुछ राहत मिली है। जिले में कोरोना वायरस ने सोमवार को 57 लोगों को गिरफ्त में लिया। उधर, फगवाड़ा में 16 स्कूली बच्चों के पॉजिटिव आने के बाद सनसनी फैल गई है। प्रशासन ने स्कूलों को बंद करवा दिया है। अभी सभी सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। इस कारण संक्रमित बच्चों की संख्या और बढ़ सकती है। 

जालंधर में नए मामलों में दो पुलिस कर्मी और दो डाक्टर शामिल हैं। एक पुलिसकर्मी मकसूदां थाने का है जबकि दूसरा बाहरी जिले से संबंधित है। ताजा मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 21,754 तक पहुंच गई है। अच्छी बात यह है कि सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। इसलिए महामारी से जान गंवाने वालों का अभी तक 705 पर बना हुआ है। राहत की बात है कि 38 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद सरकारी व गैर-सरकारी अस्पतालों से छुट्टी देकर घर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें - चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार नियुक्त

फगवाड़ा में सरकारी स्कूलों के 16 बच्चे मिले कोरोना पाजिटिव

कपूरथला। सोमवार को फगवाड़ा के सरकारी स्कूलों में 16 बच्चों की कोरोना वायरस संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन सकते में आ गया है। फगवाड़ा तहसील के सरकारी स्कूल चक्क हकीम के 8, दो अन्य सरकारी स्कूलों के 5, एक सरकारी स्कूल टिब्बा का बच्चा कोरोना पाजिटिव पाया गया। अभी सभी सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। बच्चों की संख्या और बढ़ सकती है। सिविल अस्पताल कपूरथला के डा. राजीव भगत ने कहा कि फगवाड़ा के इन स्कूलों में 85 सैंपल लिए गए थे। इनमें चक्क हकीम स्कूल के 8, सरकारी स्कूल टिब्बा का एक और पाछटा के करीबी खलवाड़ा स्कूल के 5 बच्चे पाजिटिव आए हैं। इन स्कूलों को सील किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - विधानसभा घेराव करने जा रहे अकाली कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, सुखबीर बादल सहित कई हिरासत में