यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jalandhar Coronavirus Update: जालंधर में तीन और मरीजों ने दम तोड़ा, 65 नए पाजिटिव केस सामने आए
Jalandhar Coronavirus News ताजा मामलों के साथ जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 19335 पहुंच गई है। वहीं ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक भी मौत नहीं होने के बाद सेहत विभाग ने राहत की सांस ली थी। हालांकि यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रह सकी। वीरवार को फिर जिल में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण तीन लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें 2 मरीजों की मौत जालंधर में हुई है जबकि एक व्यक्ति ने मोहाली स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ा है। वहीं, वीरवार को 65 नए कोरोना वायरस पाजिटिव मरीज भी मिले हैं। ताजा मामलों के साथ जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 19,335 पहुंच गई है। वहीं, जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 611 तक पहुंच गई है। राहत की बात है कि 53 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद सरकारी व गैर-सरकारी अस्पतालों से छुट्टी देकर घर भेजा गया है।
