विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में फिर खतरनाक हुआ कोरोना, 18 स्टूडेंट्स व 3 टीचर्स समेत 81 नए केस

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Sat, 27 Feb 2021 05:48 PM (IST)

Jalandhar Coronavirus Update जालंधर में कोरोना संक्रमण एक बार फिर खतरनाक होता दिख रहा हैं। शनिवार को 81 नए केस ...और पढ़ें

जालंधर में कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों की संख्या 21600 तक पहुंच गई है।
जालंधर में कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों की संख्या 21600 तक पहुंच गई है।

जालंधर, जेएनएन। जिले में लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमण फिर से हावी हो रहा है। शनिवार को 81 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई है। चिंता की बात यह है कि नए मरीजों में 18 स्टूडेंट और तीन स्कूल टीचर्स भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः पंजाब रोडवेज ने यात्री किराए में 8 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी मांगी, स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को भेजा प्रस्ताव

ताजा मामलो में 70 मरीज जालंधर से संबंधित हैं और बाकी 11 लोग बाहरी जिलों से हैं। इसी के साथ जिले में कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 21600 तक पहुंच गई है। शनिवार को कोरोना की वजह किसी मरीज की मौत नही हुई। वहीं जिले में अब कर कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 703 तक पहुंच गई है। इसके अलावा 49 मरीजों को सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों से छुट्टी दे कर घर भेजा गया।

इससे पहले शुक्रवार को कोरोना ने पुडुचेरी के पूर्व उप राज्यपाल इकबाल सिंह, पुलिस के तीन जवान, चार सरकारी अध्यापकों व दो निजी डाक्टरों सहित 66 लोग को चपेट में लिया। अपरा की एक बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हुई, जबकि 27 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीती।

यह भी पढ़ेंः आयुष्मान भारत–सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जालंधर में लगेंगे दो कैंप, बनाए जाएंगे ई-हेल्थ कार्ड

जिले में सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के टीचर व विद्यार्थी तेजी से कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी स्कूलों में सेहत विभाग की टीमों ने दौरा करना शुरू कर दिया है। आईडीएसपी पंजाब के नोडल अफसर डा. राजेश भास्कर ने बताया कि स्कूलों में कोरोना टेस्ट करवाने को लेकर कोई गाइडलाइंस जारी नहीं की गई। स्कूल प्रबंधन अपनी इच्छा से टेस्ट करवा सकते हैं। अगर कोई पाजिटिव आता है तो प्रत्येक मरीज के संपर्क में आने वाले 15-20 लोगों के सैंपल लिए जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए पंजाब के 38 IAS व 16 IPS पर्यवेक्षक नियुक्त

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

  

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें