विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब रोडवेज ने यात्री किराए में 8 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी मांगी, स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को भेजा प्रस्ताव

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Sat, 27 Feb 2021 05:21 PM (IST)

पंजाब रोडवेज मुख्यालय की तरफ से स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (एसटीसी) को यात्री किराया वृद्धि संबंधी प्रस्ताव भिजवाया गया है। पंजाब ...और पढ़ें

पंजाब रोडवेज को डीजल की बढ़ी कीमतों से आपरेशनल कास्ट में 22 फीसद का घाटा पड़ रहा है।
पंजाब रोडवेज को डीजल की बढ़ी कीमतों से आपरेशनल कास्ट में 22 फीसद का घाटा पड़ रहा है।

जालंधर, [मनुपाल शर्मा]। डीजल मूल्यों में हुई बेतहाशा वृद्धि का हवाला देते हुए पंजाब रोडवेज ने सरकार से लगभग 8 पैसे प्रति किलोमीटर यात्री किराया बढ़ाए जाने की अनुमति मांगी है। पंजाब रोडवेज मुख्यालय की तरफ से स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (एसटीसी) को यात्री किराया वृद्धि संबंधी प्रस्ताव भिजवाया गया है। अभी तक यात्री किराया बढ़ाए जाने संबंधी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है। पंजाब में मौजूदा समय में प्रति यात्री साधारण बसों का किराया 1.22 रुपए प्रति किलोमीटर की दर पर वसूला जा रहा है।

पंजाब रोडवेज की तरफ से तर्क दिया गया था कि डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के चलते आपरेशनल कास्ट में लगभग 22 फीसद का घाटा पड़ रहा है।  पंजाब में आखिरी बार पहली जुलाई 2020 को 6 पैसे प्रति किलोमीटर की दर पर यात्री किराया बढ़ाया गया था। एक अनुमान के मुताबिक जुलाई 2020 से लेकर अब तक डीजल मूल्यों में लगभग 27 फीसद की वृद्धि हो चुकी है, जिसके चलते अब यात्री किराया बढ़ाया जाना बेहद जरूरी हो चुका है।

पंजाब में इस समय एचवीएसी (हीटिंग, वेंटीलेशन एवं एयर कंडीशन) बसों का किराया 1.46 रुपए प्रति किलोमीटर, इंटैग्रल कोच का किराया 2.19 रुपए प्रति किलोमीटर तथा सुपर इंटैग्रल कोच का किराया 2.44 रुपए प्रति किलोमीटर की दर पर वसूला जा रहा है। हालांकि पंजाब सरकार की तरफ से चाहे 8 पैसे प्रति किलोमीटर यात्री किराया बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अंतिम निर्णय सरकार के ऊपर ही निर्भर करेगा।

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें