यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jalandhar CoronaVirus Update: जालंधर में विधायक सुरिंदर चौधरी सहित 550 लोग पाजिटिव, 13 संक्रमितों की मौत
Jalandhar CoronaVirus Update जालंधर में शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना का ब्लास्ट हुआ है। शुक्रवार को जालंधर में कोरोना ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना का ब्लास्ट हुआ है। शुक्रवार को जालंधर में कोरोना ने 550 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है और 13 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं सेहत विभाग भी सकते में है। शुक्रवार को करतारपुर से विधायक सुरिंदर चौधरी भी संक्रमित पाए गए है। इससे पहले वीरवार को एक ही दिन में कोरोना मरीजों की संख्या चार सौ पार कर गई। लगातार दूसरे दिन 11 लोगों की मौत हुई।
यह भी पढ़ें- Bharat Band 26 March 2021: जालंधर में तीन हजार पुलिस मुलाजिमों के कंधे पर सुरक्षा का जिम्मा, सीसीटीवी वैन रखेगी नजर
सेहत विभाग के अनुसार सात शिक्षकों व सात पुलिसकर्मियों समेत 413 लोग संक्रमित पाए गए। एक सीपीआईएम का नेता, दो निजी डाक्टर व दो निजी बैंक मुलाजिम भी संक्रमित हैं। फिल्लौर से 13, शाहकोट से 15, बस्ती बावा खेल व सेना का अस्पताल से 9-9, जालंधर छावनी से आठ, रामामंडी इलाके से 11, माडल टाउन इलाके से 10, अर्बन एस्टेट, आदमपुर, अवतार नगर तथा मिट्ठापुर से सात-सात, पेंशेट केयर और गुरु नानकपुरा से छह-छह, न्यू जवाहर नगर, गुरु नानक पुरा, भार्गव कैंप, लाजपतनगर और आदर्श नगर से चार-चार लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। सेहत विभाग के नोडल अफसर डा. टीपी सिंह ने बताया कि लोगों के सहयोग से मरीजों की बढ़ी संख्या पर अंकुश लगाना संभव है। वीरवार को 5422 के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। 130 लोग स्वस्थ भी हुए।
