विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में 302 लोग कोरोना पाजिटिव, सात संक्रमितों की मौत

By Vikas KumarEdited By:
Published: Mon, 29 Mar 2021 05:37 PM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 05:33 PM (IST)

Jalandhar Coronavirus Update जालंधर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जालंधर में सात ...और पढ़ें

Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जालंधर में सात कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है, जबकि 302 लोग कोरोना की चपेट में आए है। इससे पहले सोमवार को होली वाले दिन भी कोरोना का कहर जारी रहा। सोमवार को जालंधर में 360 लोग कोरोना गिरफ्त में आए। वहीं 13 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इससे पहले रविवार को एक ही दिन में 489 संक्रमित मरीज आए। आठ लोगों (चार पुरुष व चार महिला) की जान भी चली गई। मरने वाले सभी की उम्र 42 साल से अधिक थे। पिछले नौ दिन से कोरोना के केस लगातार तीन सौ का आंकड़ा पार कर रहे हैं। उधर कोरोना केस बढ़ते देख सेहत विभाग ने सैंपलिंग तेज कर दी है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद 6840 सैंपल लिए गए। जिले में एक साल में अब तक 744897 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।

 सेहत विभाग के नोडल अफसर डा. टीपी सिंह ने कहा कि कोरोना से मरने वालों की गिनती बढ़ रही है। लोगों का सजग होना जरूरी है। लोग सेहत विभाग की गाइडलाइंस को नजरअंदाज कर रहे है। भीड़ वाली जगह पर शारीरिक दूरी का ख्याल नहीं रख रहे, जिस कारण कोरोना तेजी से बढ़ रहा है।

कोरोना बेलगाम, लेकिन खुलकर लगी संडे मार्केट

शहर में कोरोना की दूसरी लहर के बाद मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में पंजाब सरकार ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया, लेकिन रैनक बाजार में लगी संडे मार्केट को देखकर तो ऐसा नहीं लगता कि लोग जागरूक हो रहे हैं। रविवार को संडे मार्केट खुलकर लगी और वहां जमकर नियमों की धज्जियां उड़ी। हजारों की संख्या में लोग संडे बाजार में पहुंचे। भीड़ इतनी थी कि दोपहिया वाहन निकलने की भी जगह नहीं थी। ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं पहना।

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें