विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Coronavirus Update: जालंधर में कोरोना ने ली 13 लोगों की जान, 360 नए पॉजिटिव केस मिले

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Tue, 23 Mar 2021 04:49 PM (IST)

Punjab Coronavirus update पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले और मौतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जालंधर ...और पढ़ें

जालंधर में कोरोना वायरस के कारण 13 लोगों की मौत हुई है।
जालंधर में कोरोना वायरस के कारण 13 लोगों की मौत हुई है।

जालंधर, जेएनएन। पंजाब में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। महामारी के कारण मौतों का सिलसिला भी जारी है। जालंधर में 13 और मरीजों की मौत से स्वास्थ्य विभाग सकते में है। वहीं, 360 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरने वालों में एक 20 साल का युवक भी शामिल है। उधर, लुधियाना में 11 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। यहां 400 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं।

इससे पहले सोमवार को जालंधर में सोमवार को एक साल के बच्चे सहित 309 लोग कोरोना का शिकार हुए थे। दो युवकों सहित 9 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई थी। जिला प्रशासन को चार नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की सिफारिश भी की है। लुधियाना में सोमवार को कोरोना के 341 नए मामले सामने आए थे। दो मरीजों की मौत हुई थी।

पंजाब में सोमवार को हुईं 58 मौतें

पंजाब की बात करें तो सोमवार को एक ही दिन में 58 लोगों की मौत हुई थी। वर्ष 2021 में एक दिन में कोरोना से मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। होशियारपुर में सबसे ज्यादा 10 लोगों की मौत हुई तो जालंधर और नवांशहर में नौ-नौ लोगों ने दम तोड़ दिया। इन 58 मौतों में से 35 मौतें केवल दोआबा क्षेत्र में हुई हैं। मालवा में 13 तो माझा में 10 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 6382 हो गया है।