विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Coronavirus Alert: प्राईवेट अस्पताल के 7 स्टाफ सदस्यों सहित 73 नए केस, दो मरीजों की मौत

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Thu, 25 Feb 2021 04:33 PM (IST)

Jalandhar Coronavirus Update महानगर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वीरवार को एक ...और पढ़ें

जालंधर में निजी अस्पताल के सात स्टाफ सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव निकले हैं।
जालंधर में निजी अस्पताल के सात स्टाफ सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव निकले हैं।

जालंधर, जेएनएन। मास्क पहनने और शारीरिक दूरी नहीं रखने का नतीजा है कि एक बार फिर से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले अब थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वीरवार को एक निजी अस्पताल के 7 स्टाफ सदस्यों सहित कुल 73 नए मरीज पॉजिटिव निकले हैं। वहीं, एक दिन पहले 68 दिन बाद पहली बार एक 67 मरीज सामने आए थे। इनमें करतारपुर के चार सहित कुल सात शिक्षक शामिल थे। नए मामलों के साथ जिले में कुल कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 21,461 तक पहुंच गई है। कोरोना की वजह 2 मरीज की मौत भी दर्ज की गई है। इसके साथ महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या अब 702 हो गई है। राहत की बात है कि 46 मरीजों को सरकारी व गैर-सरकारी अस्पतालों से छुट्टी देकर घर भेजा गया है।