यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रोफेशनल टैक्स हटाने की मांग को लेकर विधायक राजिंदर बेरी से मिले जालंधर के कंप्यूटर डीलर्स
जालंधर कंप्यूटर डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान राजेश जोशी व उप-प्रधान संजीव चौधरी ने कहा कि शहर में 100 से अधिक ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। पंजाब सरकार की ओर से लगाए गए प्रोफेशनल टैक्स को हटाने के लिए मंगलवार को जालंधर कंप्यूटर डीलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक राजिंदर बेरी को ज्ञापन सौंपा। प्रधान राजेश जोशी व उप-प्रधान संजीव चौधरी ने कहा कि शहर में 100 से अधिक डीलर्स हैं जिन्होंने एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया हुआ है। कोरोना के कारण अभी कारोबार पटरी पर नहीं है। सरकार टैक्स जमा करवाने के लिए कह रही है। वर्ष 2018 में सरकार टैक्स लेकर आई थी। वर्ष 2019 में सरकार ने टैक्स वापस लेने की बात कही थी। अब जीएसटी स्टेट ने भी डीलर्स को टैक्स जमा करवाने के नोटिस भेज दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने टैक्स जमा करवाने से पहले लोगों को अवेयर नहीं किया। टैक्स अभी पेचीदा है। लोगों के समझ से परे है। टैक्स लगाकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ ना डाला जाए।
विधायक राजिंदर बेरी ने डीलर्स को आश्वासन देते हुए कहा कि सभी विधायक एकत्रित होकर वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के समक्ष मुद्दा रखेंगे। टैक्स हटाए जाने की बात कहेंगे। कोशिश रहेगी कि टैक्स को जल्द से जल्द हटाया जाए। मीडिया एडवाइजर जस्सी कोचर ने कहा कि पहले ही डीलर्स कई टैक्सों का भुगतान कर रही है। कोरोना काल में कारोबार का सरवाइव करना मुश्किल है। ऐसे में प्रोफेशनल टैक्स वापस लिया जाए। इस अवसर पर महासचिव सुप्रीत सिंह, संयुक्त सचिव भुपेश सौंगध, कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, साहिल कपिला उपस्थित थे।
