दूसरी पत्नी के साथ रहने से रोकने पर स्कूल प्रिंसिपल पर हमला, जालंधर में पति व सास पर केस
जालंधर के बिलगा की रजनी बाला ने बताया कि उसका पति जसवीर सिंह के साथ विवाद चल रहा है। उसने दूसरी शादी कर ली है। इसी को लेकर कुछ दिन पहले उनका विवाद हुथा। पिछले दिनों पति सास व अन्य रिश्तेदार उसके पाए और मारपीट की।
जालंधर, जेएनएन। बिलगा के गांव पत्ती भट्टी स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल रजनी बाला की पति, सास व रिश्तेदारों ने पिटाई कर दी। बात सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने पति को दूसरी पत्नी के साथ रहने से रोका ता। यह बात पति को बुरी लग गई। इसके बाद पति, सास व कुछ रिश्तेदारों ने मिलकर उन्हें बुरी तरह से पीट दिया। थाना बिलगा की पुलिस ने पति जसवीर सिंह, सास निर्मलजीत कौर सिंह सहित आधा दर्जन रिश्तेदारों पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में रजनी बाला ने बताया कि उसका अपने पति जसवीर सिंह के साथ विवाद चल रहा है। पति उसे छोड़कर तरनतारन में रहने लगा है। उन्हें जानकारी मिली थी कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और उसका एक बच्चा भी है। वह अपने पति से मिलने तरनतारन में पहुंची तो वहां पर पता चला कि वह किसी रेस्टोरेंट में काम करता है। वह उसके घर पहुंची तो वहां उसकी दूसरी पत्नी मौजूद थी। इस बीच उसका पति भी आ गया। उन्होंने उसके साथ बात करने का प्रयास किया लेकिन वह झगड़ने लगा। दो दिनों बाद पति, सास और कुछ रिश्तेदार बिलगा में उसके घर पर आ गए। उन्होंने उनके साथ बातचीत करने का प्रयास किया लेकिन सबने मिलकर उस पर हमला कर दिया और बुरी तरह से पीटा। शिकायत के आधार पर थाना बिलगा की पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।