जालंधर के सेंट सोल्जर ने मनाया संत सिपाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशपर्व
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशपर्व के शुभ अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में श्री सुखमणि साहिब का पाठ करवाया गया। इसमें स्टाफ मेंबर्स छात्रों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। छात्रों ने गुरु का गुणगान करते हुए शबद कीर्तन किया
जालंधर, जेएनएन। संत सिपाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशपर्व के शुभ अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में श्री सुखमणि साहिब का पाठ करवाया गया। इसमें स्टाफ मेंबर्स, छात्रों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर पाठ का उच्चारण किया और गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाओं के बारे में जाना।
पाठ के बाद छात्रों ने गुरु का गुणगान करते हुए शबद कीर्तन किया। छात्रों ने "बोले सो नेहाल, सतश्री अकाल" के जयकारों के साथ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशपर्व की सभी को बधाई दी। अंत में संस्था की उन्नति और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए अरदास की गई। इसके बाद गुरु का लंगर तैयार कर मौजूद संगत में बांटा गया।
ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को प्रकाशपर्व की बधाई देते हुए गुरु जी द्वारा दी गई कुर्बानियों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने बताया कि इतहास में केवल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ही संत और सिपाही दोनों का सवरूप हैं। उन्हीं से प्रभावित होकर संस्था का नाम सेंट सोल्जर का नाम रखा गया था।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें