Move to Jagran APP

जालंधर में आर्य समाज ने करवाया यज्ञ, लोगों से वेदों के सिद्धातों पर चलने का किया आह्वान

जालंधर के शहीद भगत सिंह नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में पुरोहित धर्मेंद्र विद्यालंकार ने वेदों मंत्रों के साथ साप्ताहिक यज्ञ संपन्न करवाया। इसमें मुख्य यजमान आर्य समाज के महामंत्री हर्ष लखनपाल और प्रवीण लखनपाल ने यज्ञवेदी पर उपस्थित हुए।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 04:11 PM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 04:11 PM (IST)
जालंधर में आर्य समाज ने करवाया यज्ञ, लोगों से वेदों के सिद्धातों पर चलने का किया आह्वान
जालंधर में आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह नगर में उपस्थित श्रद्धालु। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। यहां आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह नगर में पुरोहित धर्मेंद्र विद्यालंकार ने वेदों मंत्रों के साथ साप्ताहिक यज्ञ संपन्न करवाया। इसमें मुख्य यजमान आर्य समाज के महामंत्री हर्ष लखनपाल और प्रवीण लखनपाल ने यज्ञवेदी पर उपस्थित हुए। खुशबू और नीतू मिश्रा ने यज्ञ प्रार्थना संपन्न करवाई। इस मौके पर पुरोहित धर्मेंद्र विद्यालंकार ने कहा कि वैदिक सिद्धांत मानव मात्र का आधार हैं। इन सिद्धांतों पर चल करके हमारे पूर्वजों ने सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त की है। हमें भी इन सिद्धांतों को जानना चाहिए और इनके अनुसार ही अपने जीवन को जीना चाहिए।

loksabha election banner

मुख्य वक्ता अश्विन डोगरा ने कहा कि आज हम आर्य जागृत नहीं है, इसलिए अनार्य आम लोगों को कष्ट पहुंचा रहे है। आर्यों को पुनः एकत्र होने की आवश्यकता है, ताकि आसुरी शक्तियों से लड़ा जा सके। महामंत्री हर्ष लखनपाल ने प्रभु भक्ति के भजन सुनाकर श्रोतागणों को आनंद विभोर कर दिया।

यज्ञ में सुभाष आर्य, इंदु आर्य, सान्या आर्य, ओम प्रकाश मेहता, सुरेंद्र अरोड़ा, सुरेंद्र खन्ना, रीवा खन्ना, मोहित खन्ना, चौधरी हरिश्चंद्र, सुनीत भाटिया, डिंपल भाटिया, रहमत भाटिया, रूहानी भाटिया, जगदीश भाटिया, विजय कुमार चावला, वेद प्रकाश भाटिया, स्वर्ण शर्मा, राजीव शर्मा, अशोक कुमार धीर, विजय लक्ष्मी शर्मा, सोनू भारती, गौरव आर्य, कनु आर्या, मंजू देवी, स्नेहलता, शारदा रानी, रजनी अरोड़ा, शिवम मिश्रा, मंजू देवी, वीर बहादुर, केवल कृष्ण चोपड़ा, राकेश बाबा, ललित मोहन कालिया, अनिल मिश्रा, अर्चना मिश्रा, संदीप अरोड़ा, गीतिका अरोड़ा, डिंपल भाटिया, प्रिया मिश्रा, अमित सिंह आदि ने हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.