विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर में 100 की रफ्तार से दौड़ती कार खंभे से भिड़ी, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

Published: Tue, 27 Jan 2026 08:49 AM (IST)

जालंधर की गुरु नानक कॉलोनी में एक तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार चालक ...और पढ़ें

कैप्शन: जालंधर में 100 की रफ्तार से दौड़ती कार खंभे से भिड़ी (जागरण फाइल फोटो)

कैप्शन: जालंधर में 100 की रफ्तार से दौड़ती कार खंभे से भिड़ी (जागरण फाइल फोटो)


HighLights

  1. जालंधर में तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई।

  2. हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल, सिर में चोट।

  3. टक्कर से बिजली गुल, चालक पर नशे का आरोप।

संवाद सहयोगी, जालंधर। घांस मंडी के रोड पर स्थित गुरु नानक कालोनी में कार चालक से कार तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टेढ़ा हो गया और कार क्षतिग्रस्त होने के साथ साथ चालक का सिर खून से लथपथ हो गया।

हादसे के दौरान बिजली की तारों से आग की चिंगारियाँ निकली शुरू हो गई और इलाके की लाइट चली। कालोनी में लोगों की भीड़ जमा हो गई, वहीं घायल कार चालक को उसके रिश्तेदार कार से निकाल इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए।

गुरु नानक कालोनी के रहने वाले करन ने बताया कि गली में कार को 100 की रफ्तार से व्यक्ति चल रहा थ और बचाव रहा कि कोई बच्चा कार की चपेट में नही आ गया क्योंकि कुछ समय बच्चे बच्चे गली में खेल रहे थे। उसने बताया कि कार चालक तेज रफ्तार से आ रहा था, जिस कारण उससे कार अनियंत्रित हो गई और सीधे बिजली के खंभे में टकरा गई। हादसे के दौरान कार में एक व्यक्ति सवार था, जिसका सिर शीशे में टकराया और खून से लथपथ हो गया।

उसने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टेढ़ा हो गया और टूटने से बचा और आग की चिंगारियाँ निकलने के कारण इलाके की बिजली चली गई, जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने कार की पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने आरोप लगाए कार चालक नशे की हालत में लग रहा था क्योंकि हादसे के बाद सीधा चला नहीं जा रहा था। इलाके की बिजली जाने और हादसे की सूचना लोगों ने बिजली विभाग और संबंधित थाने की पुलिस को दी।