Move to Jagran APP

24 पार्टियों को साथ लेकर चलने वाले अटल जी के जन्मदिवस पर बंटी रही भाजपा Jalandhar News

पूर्व प्रधानमंत्री अटली बिहारी के जन्मदिन पर जालंधर भाजपा बंट गई। एक कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय में हुआ तो दूसरा बस्ती गुजां के आर्य समाज मंदिर में करवाया गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 26 Dec 2019 10:36 AM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 10:36 AM (IST)
24 पार्टियों को साथ लेकर चलने वाले अटल जी के जन्मदिवस पर बंटी रही भाजपा Jalandhar News
24 पार्टियों को साथ लेकर चलने वाले अटल जी के जन्मदिवस पर बंटी रही भाजपा Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस भाजपा ने दो गुटों में बंटकर मनाया। भाजपा के उस शीर्ष नेता के जन्मदिवस पर भाजपा में गुटबंदी का यह हाल है, जिसने 24 अलग-अलग विचारधाराओं वाली पार्टियों को साथ लेकर पांच साल सरकार चलाई थी। पार्टी के नेता उनका जन्मदिवस तो मना रहे हैं, लेकिन उनके चरित्र से शिक्षा नहीं ले रहे।

loksabha election banner

स्व. अटल जी के जन्मदिवस पर जिला भाजपा का प्रोग्राम शीतला मंदिर परिसर स्थित पार्टी दफ्तर में हुआ। यहां हवन करवाया गया। जिला भाजपा प्रधान रमन पब्बी की प्रधानगी में हुए हवन में पंजाब भाजपा महासचिव राकेश राठौर, पूर्व विधायक केडी भंडारी, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, शिव दयाल चुघ, सुभाष सूद विशेष रूप से शामिल हुए। राकेश राठौर ने कहा कि समय की जरूरत है कि अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलें। कार्यक्रम में मनीष विज, राजीव ढींगरा, अश्वनी गर्ग, किशन लाल शर्मा, दङ्क्षवदर कालिया, अमित सिंह संघा, राजन शर्मा, संजीव शर्मा मनी, अमित भाटिया, रवि महेंद्रू, विश्व महेंद्रू, दिनेश शर्मा, सनी भगत, अजमेर सिंह बादल, अमरनाथ शर्मा, हितेश सयाल, राजेश कुमार आर के, तेजिंदर वालिया, चंदन भनोट, राजेश मोहन बजाज, जी के सोनी, दीपक घई, पीयूष भगत, सौरभ सेठ, मनजीत पांडे, अमरजीत सिंह गोल्डी, हरप्रीत सिंह बेदी, हरदीप सिंह संधू, राजेंद्र शर्मा, जेके सिंह, दविंदर भारद्वाज, उमेश बत्रा, संजीव पुरी, सोनू दिनकर, अजय पुरी, अजीत भारद्वाज, गौरव राय, नरेश वालिया, अशोक चड्ढा मौजूद रहे।

पार्टी की अनदेखी से नाराज नेताओं ने करवाया अलग कार्यक्रम

बस्ती गुजां के आर्य समाज मंदिर में करवाए हवन में शामिल पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, महिंदर भगत, रमेश शर्मा, कांत करीर, दीपक जौड़ा, वरिंदर अरोड़ा, विपन शर्मा व अन्य।

उधर, पार्टी की अनदेखी से नाराज नेताओं ने बस्ती गुजां के आर्य समाज मंदिर में हवन करवाया। शीतला मंदिर में आर्य समाज बस्ती गुजां में हुए हवन में मुख्य यजमान पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया थे। यह आयोजन सुदेश शर्मा, दिनेश जैरथ ने किया था। प्रोग्राम में पूर्व जिला भाजपा प्रधान रमेश शर्मा, पंजाब भाजपा के उपप्रधान मोहिंदर भगत, कांत करीर, भगत मनोहर लाल, दीपक जौड़ा, वरिंदर अरोड़ा, अजीत भरद्वाज, प्रोफेसर योग राज, इंद्र चुग, अरुण हांडा, मास्टर मुनि लाल, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, मोहन बस्सी, विपिन आनंद, वीपी डोगरा, रजत महेंद्रू, राजीव वालिया, आशीष चोपड़ा, गुडू प्रधान वीरेंद्र शर्मा, वेद रतन, यश गुप्ता, ओम दत्त जोशी, विक्रांत जोशी, मुकेश दत्ता, कमलजीत कौर गिल, भोला शर्मा, अजय जोशी, सुभाष भगत, विजय मारवाहा मौजूद रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.