Move to Jagran APP

राबिन सांपला बोले- पंजाब के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प, बिहार की तरह लहराएगा परचम

जालंधर में भाजपा नेता राबिन सांपला ने कहा कि पंजाब के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। कांग्रेस ने पंजाब की नैया डुबो दी है और अब भाजपा ही इसे बचा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 11:54 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 11:54 AM (IST)
राबिन सांपला बोले- पंजाब के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प, बिहार की तरह लहराएगा परचम
राबिन सांपला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से भाजपा की नीतिया घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया है। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। शुक्रवार को भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारी अश्वनी बबुटा (भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य), लखन गांधी, अध्यक्ष भाजपा लीगल सेल, सुधीर ठकुराल आशु, अध्यक्ष भाजपा स्पोर्ट्स सेल, रॉबिन सेठी, उप प्रधान भाजपा मंडल 10, तरुण कुमार, सचिव मंडल 10 को भाजपा नेता राबिन सांपला के निवास स्थान पर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

राबिन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें आने वाले समय में पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। राबिन सांपला ने कहा कि पंजाब के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। कांग्रेस ने पंजाब की नैया डुबो दी है और अब भाजपा ही इसे बचा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। जल्द भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरे जालंधर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व सचिव हिमांशु शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी का भी धन्यवाद किया। हिमांशु ने कहा की पार्टी पंजाब में ओर अधिक मजबूत हो रही है। लोग कांग्रेस की पंजाब विरोधी नितियो को अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। आने वाले चुनाव में भाजपा अपना परचम लहराएगी। इस मौके पर भाजपा जिला सचिव राक्सी उप्पल, युवा मोर्चा उपप्रधान दिनेश वर्मा, धीरज भगत, राज कुमार कलसी, सुमित छाबड़ा, सागर सहोता आदि मौजोद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.