विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर में चलती बाइक में आग के बाद धमाका, कई लोग घायल; इलाके में मची अफरा-तफरी

Published: Tue, 05 May 2026 08:46 PM (IST)

जालंधर के बीएसएफ चौक पर एक चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया, जिससे पास ...और पढ़ें

बाइक की पेट्रोल टंकी में हुआ धमाका (जागरण फोटो)

बाइक की पेट्रोल टंकी में हुआ धमाका (जागरण फोटो)

HighLights

  1. चलती मोटरसाइकिल में आग लगी, फिर धमाका हुआ।

  2. धमाके से कार क्षतिग्रस्त, कुछ राहगीर घायल हुए।

  3. दमकल ने आग बुझाई, पुलिस मामले की जांच कर रही।

जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक बीएसएफ चौक पर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मोटरसाइकिल में एक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आने से पास से गुजर रही एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बीएसएफ चौक से गुजर रहा था। अचानक बाइक में स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। बाइक सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।

आग ने कुछ ही सेकंड में विकराल रूप ले लिया और बाइक के पेट्रोल टैंक में धमाका हो गया। इस धमाके और आग की चपेट में आने से सड़क से गुजर रहे कुछ राहगीर मामूली रूप से जख्मी हुए हैं।

राहत और बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे की खबर मिलते ही ADCP आकर्षि जैन और थाना बारादरी की पुलिस टीम बल सहित मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू रूप से बहाल करवाया।

शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट या स्पार्किंग लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है। स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।