Move to Jagran APP

भारत विकास परिषद जालंधर मार्च में करवाएगा दिव्यांग सहायता शिविर, कृत्रिम अंगों के लिए जाएंगे नाप

जालंधर में 7 मार्च को दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सभी दिव्यांग लोगों का भारत विकास परिषद् विकलांग सहायता केंद्र लुधियाना के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा कृत्रिम अंग के लिए नाप लिया जाएगा।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 02:55 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 02:55 PM (IST)
भारत विकास परिषद जालंधर मार्च में करवाएगा दिव्यांग सहायता शिविर, कृत्रिम अंगों के लिए जाएंगे नाप
दिव्यांग सहायता शिविर में ऊंचा सुनने की मशीनें केलिपर एवं कृत्रिम अंग के लिए नाप लिया जाएगा।

जालंधर, जेएनएन। भारत विकास परिषद जालंधर की मुख्य एवं दक्षिण शाखा द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से 7 मार्च को भारत विकास भवन लाडोवाली रोड कृष्णा नगर में दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिव्यांग व्यक्ति, जिनका किसी कारणवश बाजू एवं टांग नहीं है।

loksabha election banner

यह भी पढेंः जालंधर में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ा जाएगा, हर वर्ष होगी एथलेटिक्स मीट

शिविर में सभी दिव्यांग लोगों का भारत विकास परिषद् विकलांग सहायता केंद्र लुधियाना के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा कृत्रिम अंग के लिए नाप लिया जाएगा। जिनको भी इस शिविर से सहायता प्राप्त करनी हो, वह भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों से संपर्क कर अपने नाम  का पंजीकरण करवा सकते हैं। शिविर का लाभ लेने के लिए सभी दिव्यांग लोगों को अपना आधार कार्ड व सिविल अस्पताल द्वारा जारी किया गया अपंगता सर्टिफिकेट अपने साथ लेकर आना होगा।

यह भी पढ़ेंः जालंधर में श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव पर शोभायात्रा शुरू, जिलेभर से पहुंचे श्रद्धालु

दिव्यांग सहायता शिविर में ऊंचा सुनने की मशीनें केलिपर एवं कृत्रिम अंग के लिए नाप लिया जाएगा। भारत विकास परिषद समाज सेवी संगठन कृत्रिम अंगों का वितरण निशुल्क करेगा। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए भी विशेष सावधानियां बरती जाएंगी। सभी को मास्क पहनकर आने की हिदायत दी गई गै। शिविर से संबंधित एक जरूरी बैठक राजकुमार चौधरी संगठन मंत्री की अध्यक्षता में की गई। जिसमें मुख्य शाखा के अध्यक्ष अरुण कांत शर्मा एवं सरदार महेंद्र पाल सिंह तथा जालंधर दक्षिण के अध्यक्ष अशोक सारगल एवं सचिव अशोक चड्ढा शामिल हुए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.