Move to Jagran APP

बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए कुरुक्षेत्र में खुली एकेडमी, सिख धर्म का ज्ञान भी बांटेंगे

जालंधर की सिख तालमेल कमेटी व अन्य संस्थाओं ने मिलकर कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में विशेष एकेडमी शुरू की है। इसमें बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के अलावा उन्हें सिख धर्म का ज्ञान भी बांटा जाएगा। संस्था के शिष्टमंडल ने एकेडमी का दौरा किया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 03:23 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 03:23 PM (IST)
बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए कुरुक्षेत्र में खुली एकेडमी, सिख धर्म का ज्ञान भी बांटेंगे
जालंधर की सिख तालमेट कमेटी व अन्य संस्थाओं ने मिलकर कुरुक्षेत्र में विशेष एकेडमी शुरू की है।

जालंधर, जेएनएन। खालसा नौजवान सेवा सोसायटी सेंट्रल टाउनशिप, तालमेल कमेटी और सिख फॉर इक्वालिटी (फगवाड़ा) ने कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में विशेष एकेडमी शुरू की है। इसमें बच्चे और युवाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ-साथ सिख धर्म का ज्ञान भी दिया जाएगा। बुधवार को इन संस्थानों का एक शिष्टमंडल एकेडमी पहुंचा और वहां की गतिविधियां की जानकारी लेकर इसमें और तेजी लाने का आग्रह किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर अमनदीप सिंह स्टीलमैन ने कहा कि एकेडमी बच्चों और युवाओं को आत्मरक्षा के प्रति व्यापक स्तर जागरूक कर रही है। इसके लिए उन्हें लगातार ट्रेनिंग भी दी जा रही है। जोगिंदर सिंह और अमृतपाल सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी को सिख धर्म का ज्ञान देना बहुत जरूरी है। सिख गुरुओं की शहादत से प्रेरणा लेकर ही नई पीढ़ी का मार्गदर्शन संभव है। इस अवसर पर पक्षियों की सुरक्षा और उन्हें दाना-पानी उपलब्ध करवाने के लिए फीडर भी वितरित किए गए। इस मौके पर करणवीर सिंह, सचलीन सिंह, महिंदर सिंह, प्रदीप सिंह, रणजीत सिंह तथा सतपाल सिंह मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.