विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में चोरों ने फिर बनाया बंद घर को निशाना, परिवार गया था हिमाचल; पीछे से लाखों के गहने व नकदी उड़ाई

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Sun, 27 Jun 2021 10:52 AM (IST)

जालंधर के हरबंस नगर में चोरों ने एक ताला लगी कोठी को निशाना बनाते हुए लाखों की नगदी और जेवरात ...और पढ़ें

जालंधर के हरबंस नगर में चोरों ने एक ताला लगी कोठी को निशाना बनाया।
जालंधर के हरबंस नगर में चोरों ने एक ताला लगी कोठी को निशाना बनाया।

जालंधर, जागरण संवाददाता। महानगर में चोर इन दिनों ताला लगे घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हरबंस नगर में जहां चोरों ने एक ताला लगी कोठी को निशाना बनाते हुए लाखों की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घर का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने घर की अलमारी और सामान खंगालते हुए चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के समय घर के लोग घर पर ताला लगा कर हिमाचल प्रदेश स्थित अपने पैतृक गांव गए हुए थे। पीछे से चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि चोरों ने कितने का सामान चोरी किया है, इसकी जानकारी परिवार वालों के वापस आने पर ही पता चल सकेगी।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बस्ती बावा खेल की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस को शनिवार देर रात करीब 2:30 कोठी के आस पास एक युवक घूमता नजर आया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए बस्ती बावा खेल के एएसआई यशपाल ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह सूचना मिली थी कि हरबंस नगर में एक घर में चोरी हुई है। मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि घटना के वक्त घर पर ताला लगा हुआ था और घर के मालिक अपने पैतृक गांव गए हुए थे। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। घर के मालिकों के आने पर चोरी हुए सामानों की असल कीमत का अंदाजा लगाया जा सकेगा। सीसीटीवी कि जांच में एक युवक कोठी के पास रात करीब 2:30 बजे नजर आया है। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।