सरकारी स्कूलों में खेल कमेटी का गठन किया
संवाद सूत्र भोगपुर जोनल टूर्नामेंट कमेटी के गठन संबंधी जरूरी मीटिग सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल भोगपुर (लड़के) में प्रिसिपल मुनीला अरोड़ा की प्रधानगी में की गई जिसमें भोगपुर जोन नंबर छह अधीन आते समूह स्कूलों के प्रिसिपल इंचार्ज मुखी व शारीरिक शिक्षा अध्यापकों ने भाग लिया।
संवाद सूत्र, भोगपुर: जोनल टूर्नामेंट कमेटी के गठन संबंधी जरूरी मीटिग सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल भोगपुर (लड़के) में प्रिसिपल मुनीला अरोड़ा की प्रधानगी में की गई जिसमें भोगपुर जोन नंबर छह अधीन आते समूह स्कूलों के प्रिसिपल, इंचार्ज, मुखी व शारीरिक शिक्षा अध्यापकों ने भाग लिया। इसमें सभी की सर्वसम्मति से वर्ष 2022-23 व 2023-24 (दो सालों के लिए) एक कमेटी का गठन किया। इसमें जोन नंबर 6 (लड़के) भोगपुर जोनल टूर्नामेंट कमेटी का प्रधान प्रिसिपल मुनीला अरोड़ा व नंबर 6 (लड़कियां) भोगपुर जोनल टूर्नामेंट कमेटी का प्रधान प्रिसिपल जसवीर सिंह, सचिव प्रबंधकीय लेक्चरार सोमपाल, खजांची ब्रिज लाल, पुरुष सदस्य बलविदर सिंह, बरजिदर सिंह, स्त्री सदस्य उषा सैनी व हरप्रीत को चुना गया। इस मौके पर प्रिसिपल जसवीर सिंह, प्रिसिपल सुरिदर कुमार राणा, स्कूल इंचार्ज मनजिदरपाल सिंह, हरप्रीत कौर, गगनदीप कौर, परमजीत कौर, आशा रानी, राजविदर कौर, अंजू बाला, बलविदर सिंह, सरबजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।