संत बाबा दर्शन सिंह एनआरआइ ग्रुप ने भेट किया टैट का सामान
संवाद सूत्र आदमपुर संत बाबा दर्शन सिंह जी एनआरआइ ग्रुप गांव डरोली खुर्द ने गांववासियों की सुविधा के लिए टैंट का सामान लेकर दिया।
संवाद सूत्र, आदमपुर: संत बाबा दर्शन सिंह जी एनआरआइ ग्रुप गांव डरोली खुर्द ने गांववासियों की सुविधा के लिए टैंट का सामान लेकर दिया। इस संबंध में एक धार्मिक समारोह कुटिया संत बाबा लाल सिंह में मुख्य सेवादार कश्मीरा सिंह की देखरेख में करवाया गया। समारोह दौरान श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ के भोग डाले गए, उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में अलग-अलग कीर्तनी जत्थों ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। जानकारी देते राजकुमार राजा, गुरदीप सिंह बिट्टू, बहादर सिंह, हरभजन सिंह ने बताया कि यदि गांव में किसी भी धार्मिक समागम या अन्य समागम के लिए टैंट का सामान चाहिए तो उनसे संपर्क किया जा सकता है। उक्त सामान बिना किसी फीस के दिया जाएगा। इस सामान के लिए सारा खर्च संत बाबा दर्शन सिंह एनआरआइ ग्रुप के कुलदीप सिंह दीपा इटली, नरिदर सिंह राजू इटली, जोरावर सिंह जोरा आस्ट्रेलिया, हरदीप सिंह इटली, गुरप्रीत सिंह जीत लंबड़ फ्रांस, जसविदर सिंह इंग्लैंड, मनजिदर सिंह कनाडा, मनदीप सिंह रोकी फिलपाइन, अमरजीत सिंह काका यूके, बलजिदर सिंह सोना कनाडा, अमरजीत सिंह कनाडा, सुरिदर सिंह इटली, जगवीर सिंह सोनू लंबड़ यूएसए, सरबजीत सिंह हैप्पी कनाडा, रघुवीर सिंह सोनू कनाडा, गुरनाम सिंह राजू यूएसए, हरदीप सिंह इंग्लैंड, सरबजीत सिंह साबी कनाडा, पवनदीप सिंह यूएसए, इंद्रजीत सिंह गांधी आस्ट्रेलिया ने किया।