जैन बहू मंडल की सदस्यों को दिए हेल्थ टिप्स
गो ग्रीन से डॉ. संजय ने इनडोर ग्रीनरी को लेकर जागरूक किया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : एसएस जैन बहू मंडल वेलफेयर सोसायटी की ओर से हेल्थ अवेयरनेस तथा गो ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत समारोह का आयोजन शुक्रवार को श्री महावीर जैन भवन, कपूरथला रोड में हुआ। सोसायटी की प्रधान अनु जैन की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जैन समाज के प्रमुख ग्रुप महिला संघ की प्रधान माला जैन, तरुणी मंडल की प्रधान गुलशन जैन, युवती मंडल की प्रधान सरिता जैन तथा श्री आत्म वल्लभ की प्रधान रूचि जैन विशेष रूप से शामिल हुई।
इस दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजयदीप सिंह ने कहा कि उम्र के मुताबिक हड्डियों की मजबूती जांच करवानी बहुत जरूरी है। डॉक्टर की सलाह से ही कैल्शियम लेना चाहिए। गायनोलॉजिस्ट ईशा आचार्य ने महिलाओं को तनाव से दूर रहने तथा रोजाना सैर या कसरत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवन में महिलाएं इससे दूर हो रही है।
इसी तरह गो ग्रीन से डॉ. संजय ने इनडोर ग्रीनरी को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि घर के अंदर भी ग्रीनरी बरकरार रखी जा सकती है। इसके उपरांत संस्था के सदस्यों ने फन गेम्स का आनंद लिया। मंडल की प्रधान अनु जैन ने कहा कि महिलाओं के व्यक्तित्व विकास को लेकर संस्था की ओर से व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपसी भाइचारे को मजबूत करने के लिए भी इस तरह के आयोजन करवाए जा रहे हैं। मंडल की ओर से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत गौतम प्रसाद का आयोजन भी किया गया।
इस मौके पर मंडल की सचिव रूपा जैन, उप-प्रधान गोजी जैन, संरक्षक पूनम जैन, ज्योति जैन, संध्या जैन के अलावा कामिनी जैन, समता जैन, श्रेया जैन, शिवानी जैन, हैप्पी जैन, दिव्या जैन व अन्य सदस्य मौजूद थे।