महिलाओं में थायराइड व शुगर भी संतान सुख में बाधा: डॉ. ग्रोवर
नीमा सेंट्रल की ओर से सितंबर माह में देश भर के लोकल यूनिटों के चुनाव करवाने का प्रस्ताव पारित किया है। रविवार को नीमा जालंधर के हाउस ने डॉ. अनिल नागरथ की टीम को सर्वसम्मति से सितंबर 2020 तक प्रधान पद की सहमति प्रदान की है। नीमा के जालंधर के अप्रैल 201
जागरण संवाददाता, जालंधर: आजकल की आराम भरी ¨जदगी महिलाओं को मोटापे का शिकार बना रही है। मोटापे के चलते शुगर व थायराइड का ग्राफ तेजी बढ़ रहा है। जीवन सैली सही न होने से पैदा होने वाली समस्या महिलाओं के संतान सुख की राह में बाधा बन रही है। यह जानकारी रविवार को न्यू रूबी अस्पताल के मॉम आइवीएफ सेंटर की डॉ. हरनीत कौर ग्रोवर ने नीमा की ओर से आयोजित संगोष्ठी में दी। प्रधान डॉ. अनिल नागरथ की अगुवाई में आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने बताया कि देरी से शादी करने वाली लड़कियां भी संतान सुख से वंचित रह सकती हैं। डॉ. ग्रोवर ने बताया कि आधुनिक तकनीक के जरिये इलाज से समस्याओं का समाधान कर संतान सुख की राह को आसान बनाना संभव है। संगोष्ठी के दौरान नीमा की ओर से मेधावी बच्चों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. पुनीत पाल ¨सह ग्रोवर, डॉ. परविंदर बजाज, डॉ. केएस राणा, डॉ. दिनेश जग्गी, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. मुकेश वालिया, डॉ. राज कमल, डॉ. बीपीएस भाटिया, डॉ. पवन वशिष्ट, डॉ. सुगंधा भाटिया, डॉ. एचएस सोढी, डॉ. सुनीता नागरथ तथा डॉ. आइपी ¨सह सेठी के अलावा नीमा के अन्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. नागरथ सितंबर 2020 तक बने रहेंगे प्रधान
नीमा सेंट्रल की ओर से सितंबर माह में देश भर के लोकल यूनिट के चुनाव करवाने का प्रस्ताव पारित किया है। रविवार को नीमा की जालंधर यूनिट ने डॉ. अनिल नागरथ को सर्वसम्मति से सितंबर 2020 तक प्रधान पद के लिए सहमति प्रदान की है। नीमा के जालंधर यूनिट के चुनाव अप्रैल 2018 में हुए थे। नई नीति के तहत वह अब सितंबर 2020 तक प्रधान बने रहेंगे। इस बात की जानकारी नीमा पंजाब के प्रधान डॉ. परविंदर बजाज ने दी।