विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइएस एजेंट गाजी बाबा जालंधर से गिरफ्तार, देशद्रोह का मामला है दर्ज

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 20 Apr 2017 08:39 PM (IST)

दिल्ली पुलिस, यूपी की एटीएस व एसटीएफ ने आइएस के एजेंट गाजी बाबा उर्फ मुजम्मिल उर्फ जीशान को गिरफ्तार कर लिया है।

आइएस एजेंट गाजी बाबा जालंधर से गिरफ्तार, देशद्रोह का मामला है दर्ज
आइएस एजेंट गाजी बाबा जालंधर से गिरफ्तार, देशद्रोह का मामला है दर्ज

जेएनएन, जालंधर। दिल्ली पुलिस, यूपी की एटीएस व एसटीएफ ने जालंधर पुलिस की मदद से वीरवार को गुरु संत नगर में रह रहे आइएस (इस्लामिक स्टेट) के एजेंट गाजी बाबा उर्फ मुजम्मिल उर्फ जीशान को गिरफ्तार किया है। 20 वर्षीय गाजी बाबा मुख्य रूप से यूपी के उन्नाव जिले का रहने वाला है।

लखनऊ में उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज है। आरोप है कि उसने आइएस के साथ लोगों को जोड़ने व उनकी धार्मिक भावनाओं के जरिए आतंक फैलाने का काम किया है। दिल्ली और यूपी की टीमें गाजी बाबा का सामान भी साथ ले गई। गाजी जालंधर में करीब ढाई साल से रह रहा था और इन दिनों प्रिया बुटीक, आमिर बुटीक पर कढ़ाई का काम करता था। उसे जालंधर कोर्ट में पेश कर यूपी पुलिस पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लखनऊ ले गई।

लुधियाना में छापे, नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

दिल्ली एटीएस की टीम वीरवार को लुधियाना भी पहुंची। यहां उन्होंने कुछ जगह छापेमारी की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। अधिकारी ने किन स्थानों पर रेड की, इसका खुलासा नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें: गैंगरेप का आरोप लगाने वाली मॉडल बोली, आरोपी सिंगर जैली से जान का खतरा


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।