विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने विश्व ब्राह्मण दिवस मनाया

By Vinay KumarEdited By:
Published: Tue, 01 Jun 2021 02:48 PM (IST)

जालंधर में विश्व ब्राह्मण दिवस के मौके पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के डायरेक्टर लीगल सेल पंजाब एडवोकेट विक्रांत राणा ...और पढ़ें

श्री देवी तालाब मंदिर में माता रानी का आशीर्वाद लेते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के सदस्य।
श्री देवी तालाब मंदिर में माता रानी का आशीर्वाद लेते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के सदस्य।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में विश्व ब्राह्मण दिवस के मौके पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के डायरेक्टर लीगल सेल पंजाब एडवोकेट विक्रांत राणा की टीम ने श्री देवी तालाब मंदिर में जाकर माता रानी के आशीर्वाद लेकर और ब्राह्मणों को भोजन करवा के मनाया। राणा ने इस मौके पर कोविड-19 जैसी भयंकर बीमारियों से विश्व भर और भारतवर्ष के नागरिकों की सलामती की प्रार्थना की। इस मौके विक्रांत राणा ने पूरी मानव जाति के हर वर्ग व धर्म से अपील की है कि वह समाज में हर धर्म मजहब संस्कृति वह इंसान और इंसानियत का आदर सत्कार सम्मान भावना से करें। भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है जिसमें हर एक को अपने-अपने अधिकारों वह मान मर्यादा में रहकर अपने धर्म के रीति-रिवाजों को मनाने का पूरा हक है। 

राणा ने आगे कहा की संतों, महात्माओं, ऋषि-मुनियों, तपस्वीओ का आदर मान और सत्कार करना चाहिए और उनके द्वारा बताए अध्यात्मिक ज्ञान व मार्गदर्शन पर चलकर जीवन सार्थक बनाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में ब्रह्म भोज भी करवाया और बुद्धिजीवी ब्राह्मण विद्वानों से आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस मौके पर मीडिया एडवाइजर सुरेंदर रणदेव, ज्वाइंट सेक्रेटरी मनिंदर कौर, पंडित अशोक अन्य ब्राह्मण व भक्तगण मौजूद थे।