प्राचीन शिव मंदिर पहाड़ी वाला के निर्माण को लेकर आगे आई संस्थाएं, तालाब में प्रतिष्ठापित होगी भगवान शिव की प्रतिमा
प्राचीन शिव मंदिर पहाड़ी वाला बस्ती शेख में जारी कारसेवा को लेकर शहर की विभिन्न संस्थाएं आगे आ रही हैं।
जागरण संवाददाता, जालंधर : प्राचीन शिव मंदिर पहाड़ी वाला, बस्ती शेख में जारी कारसेवा को लेकर शहर की विभिन्न संस्थाएं आगे आ रही हैं। इस क्रम में कांग्रेसी नेता शिवनाथ कंडा ने मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार रुपये की धनराशि जारी की। साथ ही शहरवासियों को मंदिर निर्माण में सहयोग देने को लेकर प्रेरित किया जा रहा है। प्रबंधक कमेटी ने चार दशक बाद शुरू किए विकास कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग देने का विश्वास दिलाया। कंडा ने कहा कि धर्म की सेवा सबसे उत्तम कर्म है। इससे समाज से सही दिशा दी जा सकती है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। वहीं, कारसेवा के दौरान पीली धातु के अंश मिलने के बाद से मिट्टी हासिल करने के लिए श्रद्धालुओं की आमद जारी है। मिट्टी लेने पहुंचे बलराज कुमार बताते है कि वह अपने घर का निर्माण करने के दौरान नींव में इस मिट्टी को डालेंगे।
जयपुर से लाई जाएगी पवित्र प्रतिमाएं
मंदिर के सेवादार पवन लूथर बताते हैं कि मंदिर निर्माण के दौरान जयपुर से देवी-देवताओं की पवित्र प्रतिमाएं लाई जाएंगी। मंदिर निर्माण को लेकर जहां प्रबंधक कमेटी द्वारा व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, श्रद्धालु धनराशि के साथ-साथ निर्माण सामग्री भी भेज रहे हैं, जिसके चलते मंदिर निर्माण का काम लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि लोग तन, मन व धन के साथ सेवा कर रहे हैं।
प्रबंधक कमेटी ने किया सम्मानित
मंदिर निर्माण के दौरान सहयोग देने वालों को प्रबंधक कमेटी द्वारा शनिवार को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिवनाथ कंडा, हैरी कंडा व जैसिका कंडा को विशेष रूप से सम्मान दिया गया। इस मौके पर वेद प्रकाश, हैप्पी शर्मा, अशोक चौहान, प्रदीप धामी, सोनू चौहान, प्रेम जलोटा, पारस लूथर, राजिदर मेहता, काकू व पवन लूथर मौजूद थे।