Move to Jagran APP

इंडियन आयल ने लांच किया आक्टेन 100 पेट्रोल, दो चरणों में देश के 15 चुनिंदा शहरों में उपलब्ध होगा Jalandhar News

इंडियन आयल ने उच्च गुणवत्ता वाला विश्वस्तरीय प्रीमियम ग्रेड आक्टेन 100 पेट्रोल लांच किया गया है। यह वाहनों को गति प्रदान करने इंजन की आयु बढ़ाने एवं खपत कम करने वाला पेट्रोल माना जाता है। इंडियन आयल देश की पहली कंपनी बनी है जिसने आक्टेन 100 पेट्रोल लांच किया है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 08:58 AM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 08:58 AM (IST)
इंडियन आयल ने पेट्रोल लांच किया। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल की तरफ से उच्च गुणवत्ता वाला विश्वस्तरीय प्रीमियम ग्रेड आक्टेन 100 पेट्रोल लांच किया गया है। उच्च स्तरीय कारों एवं दोपहिया वाहनों के लिए अति उत्तम माने जाने वाला आक्टेन 100 पेट्रोल दो चरणों में देश के 15 चुनिंदा शहरों में उपलब्ध करवाया जाएगा। यह वाहनों को गति प्रदान करने, इंजन की आयु बढ़ाने एवं खपत कम करने वाला पेट्रोल माना जाता है। इंडियन आयल देश की पहली कंपनी बनी है, जिसने मार्केट में आक्टेन 100 पेट्रोल लांच किया है, जिसे इंडियन आयल के अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) की तरफ से स्वदेशी आक्टोमैक्स तकनीक से तैयार किया गया है। आक्टेन 100 पेट्रोल का उत्पादन इंडियन ऑयल की मथुरा रिफाइनरी में किया जाएगा।

loksabha election banner

अभी तक देश में बिकने वाला साधारण पेट्रोल आक्टेन 91 ही उपलब्ध है। केंद्रीय तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तरफ से इस आक्टेन 100 पेट्रोल को पहले चरण में देश के 10 शहरों में वर्चुअल लांच किया गया है। इंडियन के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य भी इस मौके पर इंडियन ऑयल के अन्य अधिकारियों के साथ उपस्थित थे।

इंडियन आयल जालंधर के डीजीएम (रिटेल सेल्स) अतुल गुप्ता ने बताया कि पहले चरण में ही पंजाब के लुधियाना में आक्टेन 100 पेट्रोल को पहली दिसंबर से उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में ही पंजाब के अन्य शहरों में भी ऑक्टेन 100 पेट्रोल उपलब्ध होने की प्रबल संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.