Move to Jagran APP

चक दे इंडिया! जालंधर में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत को देख खिले युवा खिलाड़ियों के चेहरे

सुरजीत हॉकी स्टेडियम में युवा खिलाड़ियों से मिलकर मनप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब ने देश को कई ओलंपियन दिए हैं। जालंधर के खिलाड़ियों ने भी देश का नाम रोशन किया है। अगर वे जीवन में कड़ी मेहनत करते रहेंगे तो एक दिन जरूर सफलता प्राप्त करेंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 03:31 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 03:31 PM (IST)
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह की फाइल फोटो।

जालंधर, जेएनएन। ओलंपियन सुरजीत हाकी स्टेडियम में चल रहे सुरजीत हाकी कैंप में सोमवार को भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह पहुंचे तो खिलाड़ियों का हौसला बढ़ गया। मनप्रीत कैंप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से मिलें। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को हॉकी खेलने की बारीकियां बताईं। उन्होंने कहा कि पंजाब ने देश को कई ओलंपियन दिए हैं। जालंधर के खिलाड़ियों ने भी देश का नाम रोशन किया है। अगर वे जीवन में कड़ी मेहनत करते रहेंगे तो एक दिन जरूर सफलता प्राप्त करेंगे।

loksabha election banner

इस मौके पर सुरजीत हॉकी सोसाइटी के प्रमुख पीआरओ सुरिंदर सिंह भापा और सचिव इकबाल सिंह संधू ने कहा कि सुरजीत हॉकी सोसाइटी की ओर से खिलाड़ियों को हॉकी कोचिंग मुफ्त दी जाती है। युवा प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से ही भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह यहां खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने युवाओं को हॉकी खेलने की ताजा ट्रिक्स बताई हैं।

कई बड़ी खेल हस्तियां मिल चुकी हैं युवा खिलाड़ियों से

उल्लेखनीय है कि सुरजीत हॉकी सोसाइटी साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत मशहूर हस्तियों को खिलाड़ियों के साथ मिलवाती है। इससे पहले ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी, ओलंपियन हरप्रीत सिंह मंडेर, ओलंपियन परगट सिंह, ओलंपियन करनल बलबीर सिंह, ओलंपियन संजीव कुमार डांग, ओलंपियन गुनदीप कुमार खिलाड़ियों से मिल चुके हैं। बता दें कि सुरजीत हॉकी प्रशिक्षण कैंप में इस समय 100 से भी ज्यादा बच्चे कोचिंग ले रहे हैं। इनमें लड़कियां भी खासी संख्या में शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.