नूरमहल में शराब तस्कर ने किया पुलिस पर पेट्रोल बम से हमला, दो घायल
घटना में दो पुलिस कर्मियों के जख्मी होने का समाचार है उन्हें उपचार के लिए जालंधर भेजा गया है।
जालंधर, जेएनएन। कोरोना वायरस संकट के बीच पूरे जिले में कर्फ्यू लगा हुआ है। इस बीच नूरमहल में गश्त कर रही पुलिस पार्टी पर एक शराब तस्कर ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया। हमले में एक एएसआई और एक होमगार्ड जवान के घायल होने की सूचना है। घटना गांव नत्थ पंडोरी गांव की है। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आरोपित को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
एएसआई सरूप सिंह और होम गार्ड रछपाल सिंह झुलस गए हैं। उन्हें सिविल अस्पताल जालंधर में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला शराब तस्कर का कारिंदा है। जानकारी के मुताबिक ये दोनों मुलाजिम नूरमहल थाने में तैनात है। वे सोमवार को बाइक से जा रहे थे। गांव पंडोरी जगीर में सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति ने मुलाजिमों को देखकर उन पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों मुलाजिम बुरी तरह से झुलस गए।
योजना बनाकर हमला किया
होमगार्ड रछपाल सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति सडक किनारे खडा था। वे दोनों वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने पहले से ही प्लानिंग कर रखी थी। हमारे पहुंचते ही उन्होंने हम पर पेट्रोल बम फेंक दिया। आरोपित के शराब का काम करने की सूचना मिली है। इस घटना के बाद गांव वालों का कहना है कि यह आरोपित बहुत दिन से देसी शराब लाकर गांवों में सप्लाइ कर रहा है। आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया गया था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें