ससुराल वालों ने बहू को मारने के लिए अपनाया खौफनाक तरीका, ऐसे बच गई जान Jalandhar News
पारुल ने बताया कि ससुराल वालों ने रसोई में सिलेंडर लीक करके उसे चाय बनाने के लिए भेज दिया। गैस की बदबू आने पर वह भाग कर घर से बाहर आ गई।
जेएनएन, जालंधर। दहेज प्रताड़ना के चलते ससुराल वालों ने बहू को जान से मारने का प्रयास किया लेकिन महिला थाना पुलिस ने जांच के बाद पति पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर दिया। पंजाबी बाग एक्सटेंशन में रहने वाली पारुल शर्मा पुत्री महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले होशियारपुर के तुलसी नगर में रहने वाले सौरव शर्मा से हुई थी। शादी के बाद सौरव व उसके घर वालों ने दहेज के लिए उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके परिजनों ने कई बार आकर ससुराल वालों को समझाया लेकिन उनके जाने के बाद उसे फिर से दहेज के प्रताड़ित किया जाने लगा।
उसने बताया कि वह गर्भवती हुई तो उसे खाने पीने के लिए कुछ नहीं दिया जाता था और बुरा बर्ताव किया जाने लगा, जिससे उसका गर्भपात हो गया। उसने बताया कि उसके ससुराल वालों ने रसोई में गैस लीक कर उसे चाय बनाने के लिए भेज दिया लेकिन गैस की बदबू आई तो वह भाग कर घर से बाहर आ गई। उसने अपने परिजनों को सूचित किया जिसके बाद उनके आने पर ससुराल वालों ने बुरा भला कहा, मारपीट की और उसे जालंधर भेज दिया। इसके बाद उसे वापिस घर रखने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर दिया और जांच में लिखा कि पति के अलावा किसी और का दोष सामने नहीं आया। पारुल शर्मा ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि उसके मामले की दोबारा जांच की जाए और उसे जान से मारने की कोशिश करने का मामला भी दर्ज किया जाए।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप