Move to Jagran APP

Diwali 2021 Celebration: दीवाली पर बन रहा अद्भुत संयोग, विधिवत करें मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा; जानें शुभ मुहूर्त

Diwali 2021 दीपावली पर इस बार चार ग्रह एक ही राशि में होने से दुर्लभ संयोग बन रहा है। जिसमें किसी भी तरह की खरीदारी करना तो शुभ है ही साथ ही श्री लक्ष्मी गणेश की पूजा का भी दोगुना फल प्राप्त होता है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Wed, 03 Nov 2021 02:09 PM (IST)Updated: Thu, 04 Nov 2021 05:36 PM (IST)
Diwali 2021 दीपावली पर इस बार अद्भुत संयोग बन रहा है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Diwali 2021 Celebration: रोशनी का त्योहार दीपावली इस बार खास होगा। दीपावली पर इस बार चार ग्रह एक ही राशि में होने से दुर्लभ संयोग बन रहा है। जिसमें किसी भी तरह की खरीदारी करना तो शुभ है ही साथ ही श्री लक्ष्मी गणेश की पूजा का भी दोगुना फल प्राप्त होता है। दीपावली पर शुभ समय के बीच पूजा-अर्चना करने को लेकर मंदिरों में भी खास तैयारी की गई है। दीपावली पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6.09 मिनट से लेकर रात 8.20 बजे तक होगा। वहीं शहर के बाजारों में मंदी के बादल छठ चुके हैं तथा लोगों की खरीदारी को लेकर व्यापारियों ने भी खासी तैयारी कर रखी है।

loksabha election banner

पहली बार बन रहा अद्भुत संयोग

दीपावली पर इस बार पहली बार अद्भुत संयोग बन रहा है। जिसमें सूर्य बुध मंगल तथा चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए श्री हरि दर्शन मंदिर अशोक नगर के प्रमुख पुजारी पंडित प्रमोद शास्त्री बताते हैं कि तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। यह ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक है। ऐसे में किसी भी तरह की खरीदारी करने से इंसान को दोहरा फल प्राप्त होता है। इसके साथ ही इस संयोग में भगवान लक्ष्मी गणेश की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

बाजारों में हुई तैयारी

दीपावली को लेकर शहर के बाजारों में व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। जिसके तहत जहां नए उत्पाद उतारे गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ स्कीमें देकर ग्राहकों को लुभाया जा रहा है। इस बारे में धवन ज्वेलर्स के कुलभूषण धवन बताते हैं कि दीपावली को लेकर चांदी से निर्मित भगवान लक्ष्मी गणेश की आकर्षक प्रतिमा उतारी गई है। इसी तरह सोने की कीमतों को देखते हुए कम वजन वाले आभूषण भी तैयार किए गए हैं। जिसे उपहार के रूप में भी अपनों को दिया जा सकता है।

मंदिरों में भी हुई तैयारी

दीपावली के दिन लोग घर व्यापारिक प्रतिष्ठान के अलावा मंदिरों में जाकर भी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं जिसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। मंदिरों में आकर्षक लाइटें लगाई गई है तो वहीं मां महालक्ष्मी का विशेष श्रृंगार किया गया है। इस बारे में श्री गोपीनाथ मंदिर सर्कुलर रोड के प्रमुख पुजारी पंडित दीनदयाल शास्त्री बताते हैं कि दीपावली की पूजा करवाने के लिए मंदिर में अतिरिक्त पुरोहित बुलाए गए हैं। वहीं घरों में दीपावली पूजा करवाने के लिए भी पुरोहित उपलब्ध करवाई जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.