हरियाणा में चुनाव ड्यूटी के लिए जालंधर से 208 जवान रवाना
हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिए जालंधर से पंजाब होमगार्ड की दो कंपनियां रवाना की गईं।
By Edited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 07:47 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 07:48 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जालंधर : हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिए जालंधर से पंजाब होमगार्ड की दो कंपनियां रवाना की गईं। पीएपी में पंजाब होमगार्ड के कमांडेंट जसबीर ¨सह ने हरी झंडी दिखाकर दो बसों को रवाना किया, जिसमें अधिकारियों सहित 208 जवान शामिल थे। कमांडेंट जसबीर ¨सह ने बताया कि पंजाब होमगार्ड्स ने हमेशा ही ईमानदारी और लगन से काम किया है। इस बार भी हरियाणा में होने वाले चुनाव में पंजाब के जवानों पर विश्वास जताया गया है। इस बार भी पंजाब होमगार्ड्स के जवान अपना काम पूरी लगन और ईमानदारी से करेंगे। हरियाणा में कुल दस कंपनियां और राजस्थान में कुल पांच कंपनियां भेजी जाएंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें