बिगड़ा पंजाब का मौसम; जालंधर में झमाझम बारिश, लुधियाना और नंगल में गिरे ओले
पंजाब में बुधवार शाम मौसम ने करवट ली। जालंधर लुधियाना कपूरथला और आसपास के क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने का भी समाचार है।
जेएनएन, जालंधर। पिछले कई दिनों से बढ़ती गर्मी के बीच बुधवार शाम को पंजाब में मौसम ने करवट ली। जालंधर, लुधियाना कपूरथला और आसपास के क्षेत्रों में जोरदार बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। खेतों में पकी खड़ी कनक की फसल के चलते किसानों के लिए यह बारिश मुश्किल का सबब बन सकती है। दूसरी तऱफ गर्मी से परेशान लोगों ने पारा लुढ़कने से राहत की सांस ली है।
जालंधर में बुधवार शाम जोरदार हुई। मौसम सुहावना होने से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है।
उधर, कपूरथला में आंधी के साथ बारिश होने का समाचार है। खबर लिखे जाने तक जालंधर में बारिश का दौर जारी था। इस बीच जगह-जगह पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
लुधियाना में आंधी के बाद बारिश, गिरे ओले
लुधियाना में शाम साढ़े पांच बजे के करीब तेज हवाओं के साथ बारिश की झड़ी लग गई। इस बीच ओले भी पढ़े हैं। इसके चलते शहर में सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
नंगल में छाया अंधेरा, लाइट ऑन कर चले वाहन
बुधवार देर शाम रूपनगर में भी मौसम खराब हो गया। तेज आंधी के साथ बारिश हुई। उधर नंगल में आसमान में घने बादल छाने से सड़कों पर अंधेरा छा गया। आंधी के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। अंधेरे के कारण वाहनों को सड़कों पर लाइटें ऑन करके जाना पड़ा।