Move to Jagran APP

बच्चों को अच्छे संस्कार देने को संयुक्त परिवार जरूरी : रणजीत

आर्य समाज शहीद भगत सिंह नगर में यज्ञ का आयोजन आर्य समाज मंदिर में हुआ।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 05:12 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 05:12 AM (IST)
बच्चों को अच्छे संस्कार देने को 
संयुक्त परिवार जरूरी : रणजीत
बच्चों को अच्छे संस्कार देने को संयुक्त परिवार जरूरी : रणजीत

जागरण संवाददाता, जालंधर : आर्य समाज शहीद भगत सिंह नगर में यज्ञ का आयोजन आर्य समाज मंदिर में हुआ। इसके अलावा कोरोना महामारी के चलते सरकार के निर्देशों तथा आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के प्रधान सुदर्शन शर्मा के आह्वान पर समाज के परिवारों ने घरो में भी यज्ञ किया। जिसमें यज्ञ के पुरोहित धर्मेंद्र विद्यालंकार ने पावन मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां डलवाई। इस दौरान अनिल मिश्रा, अर्चना मिश्रा व अमन आर्य मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए।

loksabha election banner

इसके उपरांत उमा शुक्ला तथा प्रिया मिश्रा ने यज्ञ प्रार्थना की। आर्य समाज की प्रसिद्ध भजन गायिका सोनू भारती ने ईश्वर भक्ति के भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आर्य समाज के पुरोहित धर्मेंद्र विद्यालंकार ने कहा कि घरों को टूटने से बचाने के लिए एक दूसरे को समझने की आवश्यकता है। आर्य समाज के प्रधान रणजीत आर्य ने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार देने के लिए संयुक्त परिवारों की जरूरत है। जबकि, बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार टूटकर एकल परिवार में परिवर्तित हो रहे है। इसके लिए एक दूसरे को सम्मान देने के साथ-साथ समझने की जरूरत है। आर्य समाज के महामंत्री हर्ष लखन पाल ने कहा कि संयुक्त परिवार को बचाए रखने के लिए परिवार के मुखिया को एक दूसरे के भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। पंडित सुरेश शास्त्री ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सुभाष आर्य, जतिंदर आर्य, इंदू आर्य, अनु आर्य, चौधरी हरी चंद, विजय कुमार चावला, सुरेंद्र अरोड़ा, वेद प्रकाश भाटिया, सुनीत भाटिया, डिपल भाटिया, संदीप अरोड़ा, गीतिका अरोड़ा, सानिया आर्य, सरिता आर्या, वंश आर्य, नवीन चावला, कुबेर शर्मा, नंदिनी शर्मा, अश्वनी डोगरा, सुरेंद्र खन्ना, रीवा खन्ना मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.