जिमखाना क्लब में एंट्री के लिए सदस्यों को दिखाना होगा वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट
राज्य सरकार से होटल क्लब व रेस्तरां खोलने की हरी झंडी मिलने के साथ ही जिमखाना क्लब वीरवार को खुल जाएगा। पहले की तरह सुबह खेल गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। कोविड के बढ़ते मरीजों के कारण पिछले दो महीने से क्लब बंद पड़ा हुआ था। अब क्लब में सदस्यों की चहल-पहल दिखनी शुरू हो जाएगी। सदस्यों को क्लब में एंट्री के लिए वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट साथ रखना होगा। बिना वैक्सीनेशन के सदस्य को क्लब में एंट्री नहीं मिलेगी।
कमल किशोर, जालंधर
राज्य सरकार से होटल, क्लब व रेस्तरां खोलने की हरी झंडी मिलने के साथ ही जिमखाना क्लब वीरवार को खुल जाएगा। पहले की तरह सुबह खेल गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। कोविड के बढ़ते मरीजों के कारण पिछले दो महीने से क्लब बंद पड़ा हुआ था। अब क्लब में सदस्यों की चहल-पहल दिखनी शुरू हो जाएगी। सदस्यों को क्लब में एंट्री के लिए वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट साथ रखना होगा। बिना वैक्सीनेशन के सदस्य को क्लब में एंट्री नहीं मिलेगी।
क्लब के सचिव तरुण सिक्का ने कहा कि टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। क्लब सेहत विभाग की हर गाइडलाइन का पालन करता है। सदस्य क्लब में आकर रेस्तरां के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। फिलहाल क्लब का बार बंद रहेगा। सुबह 6.30 बजे से रात 7.30 बजे क्लब खुला रहेगा। क्लब पहले ही सेहत विभाग की गाइडलाइन की पालना कर रहा है। क्लब को सैनिटाइज किया जा चुका है। क्लब के भीतर हर सदस्यों को मास्क लगाना अनिवार्य किया हुआ है।