गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर में शबद गायन से किया निहाल
गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेंट्रल टाउन में श्री गुरु हरराय साहिब जी के प्रकाशोत्सव को लेकर कीर्तन दरबार करवाया गया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेंट्रल टाउन में श्री गुरु हरराय साहिब जी के प्रकाशोत्सव को लेकर कीर्तन दरबार करवाया गया। उसका आगाज श्री हरिरास साहिब के पाठ के सामूहिक उच्चारण के साथ किया गया। इसके बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब की इलाही बाणी का दौर चला जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई सतनाम सिंह कोहाड़का व भाई छनबीर सिंह ने शबद गायन के साथ संगत को निहाल किया। इसके बाद ज्ञानी मनजीत सिंह सेवक तथा गुरजिदर सिंह ने गुरु इतिहास के बारे में विस्तार के साथ बताया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान ने कौम की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने की प्रेरणा दी थी। इस पर सभी को अमल करना चाहिए। इस मौके महासचिव परमिदर सिंह डिपी ने गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से किए जा रहे धार्मिक व सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार के साथ बताया। इसके साथ ही नई पीढ़ी को गुरु के चरणो से जोड़कर ज्ञान हासिल करने का आह्वान किया।
प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष चरणजीत सिंह डीसी टायर ने प्रकाशोत्सव को लेकर सभी को बधाई दी। समागम में जोड़ों की सेवा भाई कन्हैया जी सेवक दल ने की। अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित हुआ। इस अवसर पर कैशियर जतिदर सिंह खालसा, बलजीत सिंह सेठी, गुरविदर सिंह गोमा, राजेंद्र सिंह बेदी, रविद्र सिंह रिहल, बलदेव सिंह कुंदी, बलबीर सिंह टायरां वाले व सरबजीत सिंह टायरां वाले मौजूद थे।