विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर की लवली यूनिवर्सिटी में ग्रीको रोमन चैंपियनशिप का आगाज, पंजाब के हरप्रीत ने रेलवे के राजवीर को हराया

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Sat, 20 Feb 2021 11:42 AM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 02:27 PM (IST)

जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय सीनियर नेशनल रैसलिंग ग्रीको रोमन चैंपियनशिप शुरू हो चुकी है। चैंपियनशिप का ...और पढ़ें

ग्रीको रोमन चैंपियनशिप में कुश्ती करते पहलवान।
ग्रीको रोमन चैंपियनशिप में कुश्ती करते पहलवान।

जालंधर, जेएनएन। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय सीनियर नेशनल रैसलिंग ग्रीको रोमन चैंपियनशिप का आगाज हो चुका है। चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों के 300 से अधिक पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। पहले राउंड के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। शनिवार को पांच वर्गों के मुकाबले हो रहे हैं। 82 किलोग्राम भार वर्ग के क्वालीफाइंग राउंड में पंजाब के हरप्रीत ने रेलवे के राजवीर को हरा दिया। इस मैच में हरप्रीत सिंह ने 7 अंक प्राप्त किए।चैंपियनशिप का उद्घाटन दोपहर 3:30 बजे खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी करेंगे।

पंजाब की बात करें तो 10 पहलवान चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। पंजाब टीम से गुरप्रीत व मनप्रीत पर पदक के लिए खास उम्मीद रहेगी। पिछले वर्ष हुई ग्रीको रोमन चैंपियन में इन दोनों खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए थे और पदक तालिका में दूसरे स्थान पर कब्जा किया था। पंजाब टीम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी और पदक तालिका में पहले स्थान पर कब्जा करना चाहेगी।

130 किलो भार वर्ग के क्वालीफाइंग राउंड में पंजाब के गुरसेवक सिंह व रेलवे के अमित भिड़ते हुए।

पंजाब कुश्ती संस्था के प्रधान पद्मश्री करतार सिंह वह महासचिव जगजीत सिंह सरोया ने कहा है कि पंजाब टीम से खासी उम्मीदें हैं। वह शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा है कि दोपहर को खेल मंत्री चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे और विजेता पहलवानों को पदक से नवाजा जाएगा

पंजाब टीम में ये पहलवान

ग्रीको रोमन चैंपियनशिप में 55 किलोभार में हरदीप, 60 किलोभार में आकाश, 63 किलोभार में करणजीत, 67 किलोभार में साहिल, 72 किलोभार में लवप्रीत, 77 किलोभार में गुरप्रीत सिंह, 82 किलोभार में हरप्रीत सिंह, 97 किलोभार में  नरिंदर सिंह चीमा, 130 किलोभार में गुरसेवक को शामिल किया गया है।

20 फरवरी को होंगे इन वर्गों के मुकाबले

20 फरवरी को 55, 60,67, 82 व 130 वर्गों के मुकाबले होंगे। इन वर्गों के फाइनल मैच भी इसी दिन होंगे। 21 फरवरी को 63, 72, 77,  87 व 97 वर्ग के मुकाबले होंगे। अवार्ड सेरेमनी तीन से छह बजे तक होगी।

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें